Skip to main content

प्लाज्मा थेरेपी से KGMU में भी होगा इलाज, एंटीबॉडी टाइटर किट भी बनेगा हथियार


कोरोना वायरस की भयंकर महामारी के खिलाफ जंग में दुनिया के कई शक्तिशाली देश दवा और वैक्सीन खोजने में जुटे हुए हैं. लखनऊ स्थित केजीएमयू के डॉक्टर भी इसमें पीछे नहीं हैं. यहां कोरोना के संक्रमण से जूझ रहे मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी और एंटीबॉडी टाइटर किट आशा की एक नई किरण बनकर सामने आई है.


केजीएमयू को प्लाज्मा थेरेपी के इस्तेमाल की आईसीएमआर और ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया से मंजूरी भी मिल गई है. पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग ने इसकी पहल की थी और केजीएमयू ब्लड ट्रांसफ्यूजन को पत्र लिखा था. इसके बाद ब्लड ट्रांसफ्यूजन और पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग ने एसईआरबी को प्रस्ताव भेजा था. इसके बाद प्लाज्मा थेरेपी को आईसीएमआर और ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया की ओर से केजीएमयू को मंजूरी मिल गई थी.


दरअसल, कोरोना से ठीक होने वाले लोगों के ब्लड में मौजूद प्लाज्मा, एंटीबॉडी का कार्य करेगी और कोविड-19 से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे मरीजों के लिए संजीवनी बूटी की तरह काम करेगी. जल्द ही किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी प्लाज्मा थेरेपी से इलाज शुरू करेगी. कोविड-19 की जांच करने वाला केजीएमयू राज्य का महत्वपूर्ण और सबसे बड़ा सेंटर बना हुआ है.


केजीएमयू में राज्य में सबसे अधिक कोरोना मरीजों के सैंपल की जांच होती है. केजीएमयू अस्पताल के पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ. वेदप्रकाश ने बताया कि उन्होंने जब यह पहल की थी, तब अमेरिका में एफडीए ने भी मंजूरी नहीं दी थी. 2003 और 2010 में प्लाज्मा थेरेपी का उपयोग किया जा चुका है. जब सार्स-1 और मार्स नामक वायरस आया था, तब इस थेरेपी का इस्तेमाल किया गया था. जब इस समय कोरोना वायरस का कोई इलाज नहीं है तो ऐसे समय में यह थेरेपी आशा की किरण बन सकती है.


खास बात यह है कि अलग ब्लड ग्रुप बालों में भी इस थेरेपी का प्रयोग किया जा सकेगा. इसके लिए ग्लाइको सार्ब यूनिवर्सल प्लाज्मा थेरेपी तकनीक अपनाई जाएगी, और इसके लिए केजीएमयू में प्लाज्मा बैंक भी तैयार किया जा रहा है.


एंटीबॉडी किट भी कारगर


इस विधि को कारगर और सटीक बनाने के लिए स्वदेशी एंटीबॉडी टाइटर किट का निर्माण भी किया जा रहा है. यह टाइटर किट कोरोना से उबरने वाले के शरीर में मौजूद एंटीबॉडी की मात्रा का आकलन करेगी. इससे संक्रमित मरीज की डोज तय करने में आसानी होगी और कोरोना से जूझ रहे गंभीर मरीजों को बचाने में ये काम करेगी.


विभागाध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि एंटीबॉडी टाइटर कीट को पुणे के नेशनल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट के वैज्ञानिक ने तैयार किया है. उम्मीद है कि केजीएमयू में एक सप्ताह के अंदर एंटीबॉडी टाइटर किट आ जाएगी.


डॉ वेद प्रकाश त्रिवेदी के मुताबिक इस किट के जरिए जो लोग कोरोना से ठीक हुए हैं वो दूसरे मरीजों को बचाने का काम करेंगे. उनके शरीर में बनी एंटीबॉडी की मात्रा का यह किट आकलन करेगी. इसके बाद गंभीर मरीजों में कंविलिसेंट प्लाज्मा की डोज तय की जा सकेगी. इसके चलते जो गंभीर मरीज हैं, जो वेंटिलेटर औऱ इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती हुए हैं उनकी मृत्यु दर में भी कमी होगी.




 



Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...