Skip to main content

मणिपुर-अरुणाचल के बाद त्रिपुरा भी कोरोना फ्री


देश में एक तरफ कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं तो दूसरी तरफ पूर्वोत्तर के राज्य संक्रमण से मुक्त होते जा रहे हैं. अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर के बाद अब त्रिपुरा भी कोरोना से पूरी तरह से मुक्त हो गया है. पूर्वोत्तर के राज्य अपनी भौगोलिक स्थिति और भारत के बाकी राज्यों से दूरी पर होने की वजह से कोरोना महामारी की चपेट में ज्यादा नहीं आ सके हैं.


त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने गुरुवार को बताया कि उनका राज्य कोरोना वायरस से मुक्त हो गया है. त्रिपुरा में कोरोना के दो मामले सामने आए थे और अब दोनों पूरी तरह से ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं. सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि त्रिपुरा को कोरोना मुक्त होने पर वह लोगों से सामाजिक दूरी और सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध करते हैं. घर पर रहिए, सुरक्षित रहिए.'


त्रिपुरा में पहली कोरोना पॉजिटिव मरीज एक महिला थी, जो गोमती जिले के उदयपुर शहर की रहने वाली थी. वह लॉकडाउन से ठीक पहले राज्य वापस लौटी थी. छह अप्रैल को उसकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जो 16 अप्रैल को अस्पताल से ठीक होकर अपने घर वापस लौट चुकी है.


वहीं, दूसरा मरीज त्रिपुरा राज्य राइफल्स का एक जवान था जो 16 अप्रैल को उत्तरी त्रिपुरा के डामचेरा में पॉजिटिव पाया गया था, उसे जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन गुरुवार को उसकी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है. इसी के साथ अब त्रिपुरा कोरोना मुक्त हो गया है.


मणिपुर में कोरोना के महज दो मामले सामने आए थे, जो अब पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने ट्वीट कर बताया था, 'मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि मणिपुर अब कोरोना मुक्त राज्य है. जो दो मरीज सामने आए थे, वह अब रिकवर हो गए हैं. अब दोनों का टेस्ट नेगेटिव आया है, ऐसे में राज्य में कोई नया केस नहीं सामने आया है. लॉकडाउन के सख्त पालन के चलते यह संभव हो सका है.'


पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण का एक मामला सामने आया था, जो अब पूरी तरह से ठीक हो चुका है. ऐसे ही मिजोरम में कोरोना संक्रमण का एक मामला सामने आया है, लेकिन नगालैंड में कोरोना का एक भी केस नहीं आया है. इस तरह से नगालैंड कोरोना से पूरी तरह से सुरक्षित है. ऐसे ही गोवा में कोरोना संक्रमण के 7 मामले सामने आए थे और अब 7 ठीक होकर वापस घर जा चुके हैं.


कोरोना की चपेट में असम-मेघालय


पूर्वोत्तर की ओर नजर डाली जाए तो असम में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं. असम में अब तक कोरोना के 36 मामले सामने आए हैं जबकि संक्रमण के चलते एक की मौत हो चुकी है. हालांकि, 19 लोग कोरोना से ठीक होकर घर जा चुके हैं. ऐसे में 17 कोरोना पॉजिटिव केस ही बचे हुए हैं. असम के बाद मेघालय में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं. अभी तक मेघालय में कोरोना के 12 मामले सामने आए हैं जबकि एक की मौत हो चुकी है.


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...