Skip to main content

क्या आप तक जूतों के जरिए भी पहुंच सकता है कोरोनावायरस?

 फेसबुक, ट्विटर समेत तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर थाई भाषा (थाइलैंड की मातृभाषा) में एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें दावा किया गया है कि कोरोना संक्रमितों का इलाज करने इटली गए चाइनीज डॉक्टरों ने पाया कि 'वहां कोरोनावायरस के फैलने का कारण जूते हैं। इटली के लोग घर और बाहर एक ही जूते पहनते हैं, कुछ बेडरूम में भी उसी शूज का इस्तेमाल करते हैं, जो बाहर पहनते हैं। इसी के चलते वहां कोरोनावायरस इतना ज्यादा फैला।' जूतों को लेकर यह बहस काफी दिनों से चल रही है और कई लोगों के मन में इसे लेकर सवाल हैं कि क्या फुटवियर के जरिए भी कोरोनावायरस फैल सकता है? जानिए इस वायरल दावे का सच। 

एक्सपर्ट ने कहा, जूते कोरोनावायरस को लाने में मध्यस्थ हो सकते हैं

  • थाइलैंड के रोग नियंत्रण विभाग के डिप्टी जनरल डायरेक्टर डॉक्टर तानारक पलिपट ने इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि जूते कोरोनावायरस को लाने में मध्यस्थ हो सकते हैं, लेकिन यह संक्रमण का प्राथमिक कारण नहीं हैं। 

  • 7 अप्रैल को न्यूज एजेंसी से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि जूते भी शर्ट, ट्राउजर की तरह हैं जो बाहर से घर में वायरस ला सकते हैं, लेकिन कोरोनावायरस के संक्रमण का यह सीधा कारक नहीं है, क्योंकि कोरोनावायरस एक सांस से संबंधित बीमारी है जो त्वचा के जरिए ट्रांसमिट नहीं हो सकती। 

  • न्यूयॉर्क के लेनॉक्स हिल हॉस्पिटल के इमरजेंसी फिजिशियन डॉक्टर रॉबर्ट ग्लटर ने हेल्थलाइन को बताया कि घर में घुसने से पहले जूतों को बाहर उतारना चाहिए और साफ करना चाहिए। धोते वक्त यह ध्यान रखें कि उन्हें घर या अपार्टमेंट के बाहर ही साफ किया जाए और सूखने दिया जाए। इससे वायरस के संक्रमण का खतरा कम होगा। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ अध्ययनों में यह पाया गया है कि जूतों में वायरस अधिकतम पांच दिनों तक रह सकता है। अधिकतर जूते लेदर, रबर या प्लास्टिक से बने होते हैं तो यह भी वायरस के कैरियर हो सकते हैं। 

  • हफिंगटन पोस्ट ने फैमिली प्रैक्टिशनर जॉरिन नेनोस के हवाले से लिखा कि जूते संक्रमण का संभावित सोर्स हो सकते हैं। खासकर तब जब भारी आबादी वाले क्षेत्रों में जूते पहनकर जाया जाए। जैसे, किराना दुकाना, दूध डेयरी, वर्कप्लेस आदि। नेनोस कहती हैं कि अभी तक की प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सरफेस पर कोरोनावायरस 12 घंटे तक रह सकता है, तो निश्चित तौर पर यह जूतों में आ सकता है। संक्रामक रोग विशेषज्ञ मैरी ई श्मिट कहती हैं कि जूतों पर वायरस पांच दिन और ज्यादा समय तक भी रह सकता है। 

  • विशेषज्ञों के मुताबिक, सही तरीका ये है कि घर आने के बाद जूतों और कपड़ों को निकाले, उन्हें धोएं और फिर तुरंत खुद भी नहा लें। इससे संक्रमण का खतरा कम होता है। डॉक्टर पलिपट कहते हैं कि, साबुन से हाथों को बार-बार धोना फिर हैंड सैनिटाइजर से साफ करना और हाथों को चेहरे पर टच न करना कोरोनावायरस से बचने का सबसे अच्छा तरीका है। 

  • यूएस सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन भी सलाह देता है कि जिन सरफेज को हम बार-बार टच करते हैं, उन्हें हर रोज साफ करना चाहिए। इसके लिए हाउसहोल्ड क्लीनर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

क्या सावधानी रखें

  • घर में अंदर जाने से पहले जूते बाहर ही निकालें। 

  • पानी और साबुन से जूतों को अच्छी तरह से साफ करें। 

  • जिन जूतों को मशीन में धोया जा सकता हो, उन्हें वॉशिंग मशीन में साफ करें। 

  • लेदर के जूते जो धोए नहीं जा सकते, उन्हें क्लीनर से अच्छी तरह से साफ कर संक्रमण से मुक्त करें। 

  • घर के अंदर के फुटवियर अंदर ही इस्तेमाल करें और बाहर वाले बाहर इस्तेमाल करें। बाहर के फुटवियर को अंदन न लाएं।

    • घर के अंदर के फुटवियर अंदर ही इस्तेमाल करें और बाहर वाले बाहर इस्तेमाल करें। बाहर के फुटवियर को अंदन न लाएं

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...