Skip to main content

शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने मानी जनता कर्फ्यू की अपील


दुनियाभर के कई देशों में कहर बरपा रहे जानलेवा कोरोना वायरस से अब भारत भी जूझ रहा है. देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) को मात देने के लिए भारत सरकार ने जनता कर्फ्यू को एक हथियार की तरह इस्तेमाल किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर आज यानी 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन किया जा रहा है. जनता कर्फ्यू के तहत लोगों से घर से बाहर ना निकलने की अपील की गई है.


राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग (Shaheen Bagh) इलाके में करीब 100 दिन से नागरिकता संशोधन कानून (CAA), नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (NRC) और नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं में कोरोना वायरस को लेकर डर नहीं है. हालांकि, आज सरकार की अपील पर जनता कर्फ्यू का पालन करते हुए प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शनस्थल पर ना जुटने का फैसला किया है.


सांकेतिक धरना प्रदर्शन जारी


जनता कर्फ्यू (Janata Curfew) के दौरान प्रदर्शनकारियों का प्रतीकात्मक धरना प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शनकारी महिलाओं ने प्रदर्शनस्थल पर मौजूदगी दर्ज कराने के लिए अपने जूते-चप्पल तख्त पर रख दिए हैं. प्रदर्शनकारी नाजिया ने aajtak.in से खास बातचीत में कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हमारा धरना जारी रहेगा. जनता कर्फ्यू को देखते हुए सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक किसी को प्रदर्शनस्थल पर आने नहीं दिया जा रहा है.


प्रदर्शनकारियों की भीड़ जुटने की इजाजत नहीं


प्रदर्शनकारी महिला हिना अहमद ने कहा कि सरकार के नियम का पालन करते हुए प्रदर्शनकारियों की भीड़ को जुटने की इजाजत नहीं है. धरना स्थल पर महिलाओं ने धरने को सांकेतिक रुप देने की कोशिश की गई है. धरनास्थल पर मौजूद तख्तों पर चप्पलें रखी गई हैं.


वहीं, प्रदर्शनकारी आसिफ ने कहा कि शाहीन बाग में प्रोटेस्ट तो चल रहा है, लेकिन प्रदर्शन में सिर्फ 5 लोगों को धरने पर बैठने की इजाजत है. इसके अलावा रमीज राजा ने बताया कि प्रदर्शनस्थल पर पूरी सावधानी और सतर्कता बरती जा रही है. मास्क और सैनेटाइजर का प्रयोग किया जा रहा है. प्रदर्शनकारी डॉक्टर खुशनूर का कहना है कि हम साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखे रहे हैं, लोगों की भीड़ को जुटने नहीं दिया जा रहा है. मास्क, सैनेटाइजर का इस्तेमाल किया जा रहा है.


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार के नियमों का पालन करते हुए सीएए, एनआरसी, एनपीआर के खिलाफ धरना जारी रखना है. इसके साथ ही कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी से भी निपटना है. बता दें कि कोरोना का कहर भी इन महिलाओं के हौसले पस्त नहीं कर पा रहा है, जो बहुत चिंता की बात है.


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर कोरोना वायरस को देखते हुए 22 मार्च को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू का ऐलान किया गया. इसके बाद से ही लगातार यह सवाल उठ रहा है कि शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी सरकार की अपील का पालन करेंगे या नहीं. इसके बाद ही शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों की तरफ से यह फैसला लिया गया


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...