Skip to main content

रूस की सड़कों पर नहीं छोड़े हैं शेर-व्लादिमीर पुतिन


कोरोना वायरस से दुनिया भर में अब तक 16000 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं और कई लाख लोग संक्रमित हैं. ज्यादातर देशों में प्रशासन की तरफ से पूरी तरह से लॉकडाउन यानी बंदी की जा रही है. सोशल मीडिया ऐसी सूचनाओं से भर ​गया है कि तमाम देशों की सरकारें इससे लड़ने के क्या क्या उपाय कर रही हैं.


इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने लोगों को घरों के अंदर ही रखने के लिए देश की सड़कों पर 800 बाघ और शेर छोड़ दिए हैं, ताकि लोग घर से न निकलें.


फेसबुक पेज "Humour TV" ने खाली सड़क पर एक शेर की तस्वीर पोस्ट की है और साथ में कैप्शन में लिखा है, "व्लादिमीर पुतिन ने देश भर में 800 बाघ और शेर छोड़ दिए हैं, जिससे लोगों को घर में रहने के लिए मजबूर किया जा सके."


स्टोरी लिखे जाने तक इस पोस्ट को 18000 से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है. यह पोस्ट ट्विटर पर भी वायरल है.


इंडिया टुडे के एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने पाया कि तस्वीर के साथ किया जा रहा दावा झूठा है. यह तस्वीर दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग की है और 2016 की है.


AFWA की पड़ताल


गूगल रिवर्स इमेज सर्च की मदद से हमें "Daily Mail" की रिपोर्ट मिली जो 15 अप्रैल, 2016 को प्रकाशित हुई है. इस रिपोर्ट के अनुसार, जोहान्सबर्ग में एक प्रोडक्शन क्रू की ओर से फिल्मांकन के लिए कोलंबस नाम के शेर को लाया गया था.



 


हालांकि, "New York Post" की एक और रिपोर्ट कहती है कि इस शूटिंग को अनुमति नहीं मिली थी. इस रिपोर्ट में जोहान्सबर्ग रोड एजेंसी के हवाले से कहा है कि “फिल्मांकन को मंजूरी नहीं दी गई थी और कई सड़कों को बंद करने के लिए अनुमति न मिलने पर फिल्म कंपनी ने शेर को लाकर खतरा उठाया.”


यही तस्वीर इसी दावे के साथ व्हाट्सएप पर भी वायरल है. तस्वीर पर एक टीवी की 'ब्रेकिंग न्यूज' ग्राफिक प्लेट लगाई गई है जिसमें लिखा है, “रूस ने अपनी सड़कों पर 500 से अधिक शेरों को उतारा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोग इस महामारी के प्रकोप के दौरान घर के अंदर ही रहें.”


AFWA ने पाया कि इस तस्वीर में लगी ग्राफिक प्लेट किसी भी चैनल की नहीं है. यह ग्राफिक एक वेबसाइट की मदद से तैयार किया गया है जहां आप भी अपनी 'ब्रेकिंग न्यूज' ग्राफिक प्लेट बना सकते हैं.


इस तरह स्पष्ट है कि सड़क पर घूमते हुए शेर की तस्वीर का रूस या पुतिन से कोई लेना-देना नहीं है. यह तस्वीर 2016 में साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान की है.


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...