Skip to main content

रेलवे के आठ सरकारी उत्पादन कारखाने ठप, रिकार्ड प्रोडक्शन के मंसूबों को झटका


कोरोना से लड़ाई की मुहिम में रेल यातायात के साथ रेल कारखानों में उत्पादन भी लगभग ठप पड़ गया है। रेलवे की कोच और इंजन बनाने वाली ज्यादातर इकाइयों ने न्यूनतम आवश्यक उत्पादन गतिविधियों को छोड़ फिलहाल उत्पादन बंद करने का फैसला किया है।


रेलवे की विभिन्न उत्पादन इकाइयों ने उत्पादन बंद करने का एलान कर दिया है। इनमें कपूरथला कोच फैक्ट्री- कपूरथला, इंटीग्रल कोच फैक्ट्री-चेन्नई, डीजल इंजन कारखाना-वाराणसी तथा चितरंजन लोकोमोटिव व‌र्क्स-चितरंजन प्रमुख हैं। रेलवे वर्कशॉप्स भी लगभग बंद हो गई हैं और इक्का-दुक्का लोग ही काम पर बुलाए जा रहे हैं। रोबोट से कोच निर्माण होने के कारण केवल रायबरेली की मॉडर्न कोच फैक्ट्री में कुछ हद तक उत्पादन करना संभव हो पा रहा है।


कोच इंजन के अलावा बेंगलुरु और बेला (बिहार) की ह्वील फैक्टि्रयां भी रुक गई हैं। कुल मिलाकर रेलवे के आठ सरकारी उत्पादन कारखाने ठप हो गए हैं। इससे चालू वर्ष में इन कारखानों में रिकार्ड उत्पादन के मंसूबों को झटका लगा है। अच्छी बात यह है कि ज्यादातर कारखाने पहले ही साल का लक्ष्य लगभग प्राप्त कर चुके हैं। सरकारी रेल कारखानों के अलावा संयुक्त उद्यम वाले मधेपुरा इलेक्टि्रक व मढ़ौरा डीजल इंजन कारखाने में भी कामकाज ठप पड़ने की खबरें हैं


रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सभी कारखानों को फिलहाल 25 मार्च तक न्यूनतम कर्मचारियों के साथ अति आवश्यक उत्पादन ही करने को कहा गया है। उसके बाद राज्यों के साथ चर्चा कर आगे का निर्णय लिया जाएगा। वैसे महाप्रबंधकों से भी राज्य सरकारों के संपर्क में रहने और स्वयं निर्णय लेने को कहा गया है। चूंकि केंद्र और राज्य सरकारें कल-कारखाने बंद करने के आदेश जारी कर रही हैं, लिहाजा रेल कारखानों को भी अधिकांश काम रोकना पड़ रहा है।


रेलवे अपने कारखानों में इस वित्त वर्ष में 31 मार्च तक करीब 7,600 कोच, 725 डीजल व इलेक्टि्रक इंजन तथा सवा लाख व्हील और 71 हजार एक्सल बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही थी। इसमें ज्यादातर पूरे हो गए हैं।


इस बीच, बंगाल में एक रेल कर्मचारी की कोरोना से मौत होने से सावधानी बढ़ा दी गई है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलकर्मी की मौत पर संवेदना प्रकट की और सभी से अतिरिक्त सतर्कता बरतने का अनुरोध किया।


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...