Skip to main content

तेलंगाना के मंत्रियों को कोरोना वायरस पर फैली अफवाह को दूर करने के लिए सबके सामने खाना पड़ा चिकन


चीन में कोरोना वायरस महामारी बन गया है. चीन में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़कर 2,788 हो गया है. भारत में कोरोना वायरस के मामले भले ही सामने न आए हों लेकिन तरह-तरह की अफवाहें जरूर फैलाई जा रही हैं. कोरोना वायरस को लेकर तेलंगाना में भी अफवाहों का बाजार गर्म है.


लोगों ने अफवाह फैलाई है कि चिकन और अंडा खाने से कोरोना वायरस फैल रहा है. यह अफवाह इस हद तक फैल गई कि तेलंगाना के मंत्रियों को इस अफवाह को दूर करने के लिए उतरना पड़ा. मंत्रियों ने अफवाह दूर करने के लिए मंच से चिकन खाया और कहा कि कोरोना वायरस चिकन और अंडा खाने से नहीं फैलता है.


तेलंगाना के मंत्री केटी राम राव, एटेला राजेंद्र, तलासनी श्रीनिवास यादव और कई अन्य मंत्रियों ने हैदराबाद में शुक्रवार को मंच पर सामूहिक रूप से चिकन खाया. कोरोना वायरस चिकन या अंडे खाने से बिलकुल भी नहीं फैलता, न ही कोरोना का मुर्गियों से कोई संबंध है. दरअसल यह बातें उन्होंने चिकन एंड एग मेला के एक आयोजन में कहीं.


पॉल्ट्री उद्योग कोरोना वायरस पर फैली अफवाहों से बुरी तरह से प्रभावित है. गोदरेज एग्रोवेट के मुताबिक ग्रुप की पॉल्ट्री शाखा- गोदरेज टायसन फूड्स को भी कठिनाई आई है क्योंकि पिछले एक महीने में इनकी बिक्री में 40 प्रतिशत की भारी कमी आई है. इससे पहले कंपनी की हफ्ते भर में 6 लाख चिकन की बिक्री होती थी, जिसमें काफी गिरावट आई है.



पोल्ट्री इंडस्ट्री प्रभावित


तेलंगाना में कोरोना वायरस फैलने के अफवाहों की वजह से पोल्ट्री इंडस्ट्री प्रभावित हो गई है. अफवाहों के चलते लोग चिकन खरीदने से परहेज कर रहे हैं. बिजनेस को ट्रैक पर लाने के लिए शुक्रवार को हैदराबाद के नेकलस रोड स्थित पीपल्स प्लाजा में चिकन-एग मेला आयोजित किया गया था. यहां कोरोना वायरस पर लोगों ने जागरूकता भी फैलाई.


केंद्र सरकार ने भी किया है खंडन


चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में देखने को मिल रहा है. इस वायरस को लेकर तरह-तरह की अफवाहें भी उड़ाई जा रही हैं. इसी तरह की एक अफवाह पोल्‍ट्री चिकन को लेकर उड़ाई जा रही थी. दावा किया जा रहा था कि कोरोना वायरस की वजह से पोल्‍ट्री चिकन खाना खतरनाक है. इन अफवाहों पर केंद्र सरकार को भी खंडन करना पड़ा था.


क्‍या कहा सरकार ने?


भारत सरकार के पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने साफ किया था कि किसी भी मनगढ़ंत सूचनाओं पर ध्यान ना दें क्‍योंकि पोल्ट्री उत्पादों का कोरोना वायरस से कोई भी संबंध नहीं है. ये चिकन पूरी तरह सुरक्षित है. लोग निश्चिन्त होकर पोल्ट्री चिकन का उपभोग कर सकते हैं. पशुपालन मंत्रालय ने इस बात की भी पुष्टि कि है कि दुनिया भर में कोरोना वायरस का पोल्ट्री उत्पादों से कोई कनेक्‍शन नहीं पाया गया है और ना ही पोल्ट्री बर्ड या पोल्ट्री उत्पाद से किसी भी व्यक्ति में ये वायरस फैला है.


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...