Skip to main content

सीरिया के इदलिब में रूस के हवाई हमले, 33 सैनिकों की मौत, यूएन ने कहा- युद्ध रोकें


सीरिया के इदलिब में रूस के हवाई हमलों से तीन दिन पूर्व शुरू हुआ युद्ध अब भड़क चुका है। ताजा हवाई हमले में तुर्की के 33 सैनिक मारे गए हैं, जिसके बाद तुर्की ने जवाबी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। ताजा हमलों का आरोप सीरिया की बशर अल-असद सरकार पर लगा है। इससे क्षेत्र में एक और शरणार्थी संकट की आशंका को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने तत्काल युद्धविराम की अपील की है।
 

बता दें कि सीरिया की सेना को रूस का सीधा समर्थन हासिल है और दोनों मिलकर इदलिब में तुर्की का समर्थन प्राप्त विद्रोहियों पर हमले कर रहे हैं। इन विद्रोहियों के कब्जे में इदलिब प्रांत का एक बड़ा हिस्सा है। आशंका है कि हवाई हमलों में मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

मौजूदा हवाई हमलों के तुरंत बाद तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगॉन ने अंकारा में तत्काल शीर्ष स्तरीय बैठक बुलाकर जवाबी कार्रवाई की योजना बनाई है। इस बीच तुर्की सेना ने सीरिया के सरकारी ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं।

हाल ही में तुर्की द्वारा इदलिब में भेजे गए हजारों सैनिकों के बीच उस पर यह पहला बड़ा हमला है। तुर्की ने चेताया है कि सीरिया उसके ठिकानों से अपनी सेना को पीछे बुलाए अन्यथा जवाबी कार्रवाई को तैयार रहे। इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने चिंता जताई कि क्षेत्र में खतरा और बढ़ सकता है।

कई सैनिक गंभीर, बढ़ सकती है मृतक संख्या
इदलिब के उत्तर-पश्चिम में यह हमला ऐसे समय पर हुआ है जब बागी समर्थक अंकारा और दमिश्क के सहयोगी मॉस्को के बीच तनाव बढ़ गया है। सीरिया के सीमावर्ती तुर्किश प्रांत हाते के गवर्नर रहमी दोगन ने भी कहा कि हमलों में दर्जनों सैनिक घायल हुए हैं जिनमें से कई गंभीर हैं। इसलिए मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। तुर्की ने इदलिब में उसकी चौकियों से सैनिकों को हटाने का सीरिया सरकार से आग्रह किया है।


तुर्की के विरोध में रूस-नाटो, समर्थन में उतरा अमेरिका



नाटो देशों ने इदलिब में हुए ताजा हमलों की कड़ी प्रतिक्रिया दी है। नाटो प्रमुख जेन स्टोल्टेनबर्ग ने असद सरकार और रूस द्वारा किए गए अंधाधुंध हमलों की निंदा की है। जबकि रूस ने तुर्की पर सीरिया में आतंकियों को मदद पहुंचाने का आरोप लगाया है। इस बीच, अमेरिका ने सीरिया सरकार और उसके सहयोगी रूस से इदलिब में अपना घिनौना अभियान बंद करने की मांग की और तुर्की का समर्थन किया।

साढ़े नौ लाख लोगों ने किया पलायन
इदलिब में सीरियाई सरकार के आक्रमण से बचने के लिए करीब साढ़े नौ लाख लोग क्षेत्र को छोड़कर भाग गए हैं। तुर्की में पहले ही सीरिया के करीब 36 लाख शरणार्थी मौजूद हैं जो दुनिया में शरणार्थियों का एक बड़ा आंकड़ा है। ऐसे में तुर्की अब और विस्थापितों को शरण देने की स्थिति में नहीं है। तुर्की ने कहा है कि वह अब यूरोप जाने वाले सीरियाई शरणार्थियों को रोकने की कार्रवाई नहीं करेगा।



Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...