Skip to main content

भारत हथियार खरीदने के मामले में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आयातक


अपनी रक्षा जरूरतों के लिए भारत दुनिया के दूसरे देशों पर निर्भर है। कभी रूस से हथियार खरीदने वाला भारत अब दुनिया के दूसरे मुल्कों से भी हथियार खरीदने में पीछे नहीं है। फिर वह इजरायल हो या फिर अमेरिका। मेक इन इंडिया के नारे के बावजूद अब भी बड़ी रक्षा जरूरतें आयात पर निर्भर है और यही भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रक्षा हथियार आयातक देश बनाता है।


2014 से 2018 के मध्य भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक देश था। इस अवधि के दौरान सऊदी अरब दुनिया का सबसे ज्यादा हथियार आयात करने वाला देश था। हथियारों के आयात में उसकी वैश्विक स्तर पर हिस्सेदारी 12 फीसद है।


वैश्विक स्तर पर 9.5 फीसद हिस्सेदारी


स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2014 से 2018 के मध्य प्रमुख हथियारों का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आयातक था और वैश्विक स्तर पर उसकी हिस्सेदारी 9.5 फीसद थी।


 

 


हालांकि, 2009 से 2013 और 2014 से 2018 के बीच भारतीय आयात में 24 फीसद की कमी आई है। रिपोर्ट के अनुसार, आंशिक रूप से ऐसा विदेशी आपूर्तिकर्ताओं से लाइसेंस के तहत उत्पादित हथियारों की डिलीवरी में देरी के कारण हुआ है। जैसे 2001 में रूस को लड़ाकू विमान का और 2008 में फ्रांस से पनडुब्बियों का आदेश दिया गया था। 


 


रूस ने भारत को 58 फीसद हथियारों को किया आयात


2014-2018 के मध्य भारत की रक्षा जरूरतों को पूरा करने में रूस का बड़ा योगदान रहा है। रूस ने भारत को 58 फीसद हथियारों का आयात किया, जबकि 2009 में यह 76 फीसद था। 2014 से 2018 के मध्य इजरायल, अमेरिका और फ्रांस सभी ने भारत को अपने हथियारों का निर्यात बढ़ाया। हालांकि, भारतीय आयात में रूसी हिस्सेदारी अगले पांच साल की अवधि के दौरान तेजी से बढ़ने की संभावना है क्योंकि भारत ने हाल ही में कई बड़े रक्षा सौदों पर हस्ताक्षर किए हैं और कई पाइपलाइन में हैं। इनमें एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम, चार स्टील्थ फ्रिगेट, एके-203 असॉल्ट राइफलें, लीज पर दूसरी न्यूक्लियर अटैक पनडुब्बी और कामोव-226टी यूटिलिटी हेलिकॉप्टर, एमआइ-17 हेलीकॉप्टर और शॉर्ट-रेंज एयर डिफेंस सिस्टम के सौदे शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से संघर्ष के बावजूद, 2009-2013 की तुलना में 2014-2018 में दोनों देशों के हथियारों के आयात में कमी आई है। 


पाकिस्तान 11 वें स्थान पर


पाकिस्तान वैश्रि्वक आयात के मामले में 11वें स्थान पर रहा है। इस दौरान उसने वैश्रि्वक हथियारों का 2.7 फीसद आयात किया। उसके लिए हथियारों का सबसे बड़ा स्त्रोत चीन था, जिससे उसे करीब 70 फीसद हथियार उपलब्ध कराए। इसके बाद 8.9 फीसद हथियार अमेरिका से और रूस से 6 फीसद हथियारों का आयात किया।


 


हथियारों के सबसे बड़े निर्यातक देश


वैश्रि्वक स्तर पर, 2014-18 में प्रमुख हथियारों के अंतरराष्ट्रीय हस्तांतरण की मात्रा 2009-2013 की तुलना में 7.8 फीसद और 2004-2008 की तुलना में 23 फीसद अधिक थी। 2014-2018 में सबसे बड़े निर्यातक अमेरिका, रूस, फ्रांस, जर्मनी और चीन थे, जिनका 2014-2018 में हथियारों के निर्यात में कुल हिस्सा 75 फीसद था।


चीन भी प्रमुख हथियार निर्यातक के रूप में उभरा है। 2009-2013 की तुलना में 2014-2018 के लिए अपना हिस्सा 2.7 फीसद बढ़ाया है। चीन के सबसे बड़े ग्राहक पाकिस्तान और बांग्लादेश हैं।


जैसे ही भारतीय आयात कम हुआ, प्रमुख हथियारों का रूसी निर्यात 2009-2013 और 2014-2018 के बीच घटकर 17 फीसद रह गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह आंशिक रूप से भारतीय और वेनेजुएला के हथियारों के आयात में सामान्य कमी के कारण था, जो पिछले वषरें में रूसी हथियारों के निर्यात के मुख्य प्राप्तकर्ताओं में से रहे हैं।


 


 


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...