Skip to main content

आयकर टीम की छापेमारी छत्तीसगढ़ सीएम ऑफिस तक पहुंची


छत्तीसगढ़ में दो दिनों से जारी केंद्रीय आयकर टीम की वृहद कार्रवाई की जद में अब मुख्यमंत्री कार्यालय के दो अधिकारी भी आ गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेष बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया के घर पर भी आयकर विभाग ने सर्वे शुरू किया है। शुक्रवार की शाम आयकर विभाग के अधिकारी उनके भिलाई स्थित निवास पर पहुंचे हैं। यहां बाहर सीआरपीएफ के जवान सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। घर पर ताला होने की वजह से अधिकारी अभी अंदर नहीं पहुंचे हैं। किसी को भी बाहर से अंदर या अंदर से बाहर आने-जाने नहीं दिया जा रहा।


राज्य के कई जिलों में इनकम टैक्स विभाग की टीमें दबिश देने पहुंचीं


मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्स्थ अधिकारी अरुण मरकाम के रायपुर स्थित निवास में भी सर्वे की कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि राज्य के अन्य जिलों में भी कई अन्य लोगों के यहां पर आयकर विभाग की अलग-अलग टीमें दबिश देने के लिए पहुंची हैं।


सीएम की डिप्टी सेक्रेटरी के भिलाई में बंगले पर आयकर विभाग ने दी दबिश


शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे सीएम की डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया के भिलाई के सूर्या रेसीडेंसी स्थित बंगले पर आयकर विभाग ने दबिश दी है। पांच गाड़ियों में सवार होकर अधिकारी यहां पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे से टीम यहां डटी रहीं। बताया जा रहा बंगले में ताला लगा हुआ है। उसे खोलने की कवायद की गई।


आबकारी विभाग के अधिकारी के घर आयकर विभाग का छापा


उधर दूसरी तरफ आबकारी विभाग में पदस्थ ओएसडी अरुण पति त्रिपाठी के घर आयकर विभाग की कार्रवाई पिछले 36 घंटों से जारी है। जानकारी मिल रही है कि यहां बड़ी तादात में नगद रकम रहित बड़ी तादात में कीमती धातुएं बरामद हुई हैं। इस बारे में अभी आयकर विभाग की सर्वे टीम की ओर से किसी भी प्रकार का कोई खुलासा नहीं किया गया है।


 


ओएसडी के बंगले से कई दस्तावेज आयकर विभाग की टीम को मिले


नागपुर महाराष्ट्र से आए आयकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आयकर टीम ने पूरी रात ओएसडी के बंगले में मौजूद रहकर कार्रवाई को अंजाम दिया। यहां जिस तरह की अनियमितता की सूचना मिली थी, उससे कहीं बड़ा मामला खुलकर सामने आया है। अभी जांच जारी है। यहां भारी मात्रा में नगदी मिलने के साथ ही जेवरात व जमीन के दस्तावेज, शेयर मार्केट के पेपर सहित कई अन्य दस्तावेज मिले हैं। दो लेपटॉप भी जब्त किए गए हैं। विभिन्न् बैंकों के चेक बुक सहित अनुपातहीन सम्पत्ति के दस्तावेज मिला रहे हैं।


 

 


आयकर विभाग की टीम सैकड़ों ठिकानों पर सर्वे के काम में जुटी


बता दें कि राज्य में पिछले दो दिनों से केंद्रीय आयकर विभाग की बहुत बड़ी टीम बहुत से नामी लोगों के सैकड़ों ठिकानों पर सर्वे के काम में जुटी है। राज्य शासन के रेरा के चेयरमेन विवेक ढ़ांढ और आईएएस अनिल टुटेजा की पत्नी मिनाक्षी टुटेजा सहित कुछ अन्य अधिकारियों, कारोबारियों व रायपुर शहर के महापौर एजाज ढ़ेबर के घर भी यह दबिश हुई है।


 

 


इस कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री बघेल राज्यपाल से मिलेंगे


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ मंत्रियों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ सीएस आरपी मंडल और डीजीपी डीएम अवस्थी भी उपस्थित थे। बताया जा रहा है कि बैठक के बाद वरिष्ठ मंत्री इस कार्रवाई को लेकर राज्यपाल अनुसुइया उईके से चर्चा करने राजभवन जाएंगे। फिलहाल मुख्यमंत्री निवास में बैठक चल रही है। 


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...