Skip to main content

आज से हिंसा पीड़ितों को मुआवजा देगी दिल्ली सरकार, मदद के लिए अपनाएं ये तरीका


दिल्ली हिंसा में किसी ने जिंदगी भर की कमाई खोई, किसी ने बेटा खोया, किसी ने अपना पति. उपद्रवियों ने सालों तक खून-पसीने से सींच कर खड़े किए गए दुकान-मकान और सामान को माचिस की एक तीली से भस्म कर दिया. बेसहारा, मजबूर और अनिश्चितता के भंवर में खड़े इस हिंसा के शिकार के लोगों के लिए अब दिल्ली सरकार मदद लेकर आई है.


दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने आज से हिंसा पीड़ितों की मदद के लिए मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए दिल्ली सरकार ने देश के प्रमुख अखबारों में एक फॉर्म प्रकाशित किया है. इस फॉर्म को भरकर केजरीवाल सरकार से मदद का दावा किया जा सकता है.


 


दिल्ली सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान


दिल्ली सरकार के ऐलान के मुताबिक व्यस्क मृतकों को 10 लाख रुपये की मदद दी जाएगी. इसमें से एक लाख रुपये तुरंत दिए जाएंगे और 9 लाख रुपये की राशि कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद दी जाएगी. मृतक नाबालिग को 5 लाख रुपये देने का ऐलान किया गया है. अगर इस हिंसा में किसी को स्थाई रूप से चोट पहुंची है तो उसे 5 लाख रुपये दिए जाएंगे. गंभीर चोट से पीड़ित के लिए 2 लाख का ऐलान किया गया है.



 


मामूली चोट के लिए 20 हजार रुपये, अनाथ के लिए 3 लाख रुपये की घोषणा की गई है. जानवर की क्षति के लिए 5000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. साधारण रिक्शा के लिए 25000 रुपये और ई रिक्शा के लिए 50000 रुपये देने की घोषणा की गई है.


किरायेदारों को भी मिलेगी मदद


अरविंद केजरीवाल ने पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए मकान के लिए 5 लाख रुपये का ऐलान किया है. इसमें से 1 लाख रुपये किरायेदारों के लिए हैं (अगर उस घर में किराएदार रहता था) जबकि 4,00000 रुपये मकान मालिक के लिए हैं. सरकार के मुताबिक व्यावसायिक प्रतिष्ठान के नुकसान के लिए 5 लाख रुपये मुआवजे का प्रावधान किया गया है.


 


सरकार ने जारी किया सहायता फॉर्म


हिंसा में अगर घर को भारी क्षति हुई है तो 2.5 लाख रुपये दिए जाएंगे, मामूली क्षति के लिए 15000 रुपये देने का प्रावधान किया गया है. सहायता राशि पाने के लिए केजरीवाल सरकार ने एक फॉर्म जारी किया है. इस फॉर्म में नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार और वोटर पहचान पत्र (यदि मौजूद हो तो) का ब्योरा मांगा है.


बैंक अकाउंट का दें ब्योरा


इसके अलावा फॉर्म में व्यवसाय, मकान, दुकान को हुए नुकसान का ब्योरा देने को कहा गया है. फॉर्म में पीड़ित से बैंक खाते का विवरण भी मांगा गया है. इस फॉर्म को करावल नगर, यमुना विहार, सीलमपुर, और शाहदरा एसडीएम के ऑफिस में जमा कराने को कहा गया है.


एसडीएम ऑफिस से ऐसे करें संपर्क


करावल नगर के एसडीएम पुनीत पटेल से 9497703331 पर संपर्क किया जा सकता है. यहां पर शिव विहार, जोहरीपुर, शिव विहार तिराहा, करावल नगर वेस्ट, एसवीएस कॉलोनी, अंकुर विहार, लालबाग मंडी (कमल विहार) के लोग मदद के लिए जा सकते हैं.


यमुना विहार के एसडीएम देवेन्दर कुमार से 9810494309 पर संपर्क किया जा सकता है. यहां पर यमुना विहार बी और सी ब्लॉक, मुस्तफाबाद, गोकुलपुरी टायर मार्केट, ब्रिजपुरी , चांदबाग, भागीरथी विहार, के लोग संपर्क कर सकते हैं.


सीलमपुर के एसडीएम अजय अरोड़ा से पीड़ित 9818919449 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. यहां पर ब्रह्मपुरी, गौतमपुरी, घोंडा, खजूरीखास, भजनपुरा, गमरी, श्रीराम कॉलोनी के लोग संपर्क कर सकते हैं.


शाहदरा के एसडीएम देवाशीष बिस्वाल से 9911122784 नंबर पर बात की जा सकती है. यहां पर मौजपुर, जाफराबाद, कबीरनगर, दुर्गापुरी, अशोक नगर, बाबरपुर, कर्दमपुरी, नूर इलाही इलाके के लोग संपर्क कर सकते हैं.


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...