Skip to main content

महाराष्ट्र में फिर भिड़े कांग्रेस-एनसीपी,इंदिरा पर दिए बयान पर महाराष्ट्र में रार


महाराष्ट्र की कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना की गठबंधन सरकार में शुरुआत से ही हलचल मची हुई है. विचारधाराओं से परे हटकर एक साथ आने वाली पार्टियां कई मुद्दों पर एक दूसरे के सामने आ चुकी हैं. अब एक बार फिर कांग्रेस और एनसीपी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के मसले पर दो नेता आमने-सामने आ गए हैं. एनसीपी नेता जितेंद्र अव्हाड ने इंदिरा गांधी के द्वारा लगाई गई इमरजेंसी  को लोकतंत्र का गला घोंटना बताया था, तो अब कांग्रेस के अशोक चव्हाण ने उन्हें करारा जवाब देने की बात कही है.


एनसीपी ने उठाए इंदिरा गांधी पर सरकार


कांग्रेस पार्टी से ही अलग होकर बनी राष्ट्रवादी पार्टी अब देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के मुद्दे पर आमने-सामने है. एनसीपी नेता और राज्य सरकार में मंत्री जितेंद्र अव्हाड ने संविधान बचाओ के नारे के साथ बुलाई गई एक रैली में कहा कि इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू कर लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया, जिसके बाद जेपी को आंदोलन करना पड़ा था.


इतना ही नहीं एनसीपी नेता ने मौजूदा हालातों का हवाला देते हुए कहा था कि जब इंदिरा गांधी ने देशपर आपातकाल थोपने की कोशिश की तो छात्रों ने आंदोलन किया. छात्रों के आंदोलन के बाद जेपी का आंदोलन शुरू हुआ, जिसने इंदिरा गांधी की सरकार को गिरा दिया. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने के चक्कर में एनसीपी नेता सत्ता में अपने ही साथ खड़ी पार्टी को खफा कर बैठे. हालांकि, विवाद के बाद उन्होंने सफाई में कहा कि उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया.


करारा जवाब मिलेगा....


एनसीपी नेता के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर इस तरह सवाल उठाना कांग्रेस को बिल्कुल भी नहीं भाया और तुरंत पार्टी की ओर से रिएक्शन सामने आया. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने ट्विटर पर जितेंद्र अव्हाड को जवाब दिया.


उन्होंने लिखा, ‘इंदिरा गांधी का जीवन देश की एकता और अखडंता के लिए बीता है, पूरी दुनिया इंदिरा जी का सम्मान करती है. जितेंद्र अव्हाड ने भले ही सही समय पर खुलासा कर दिया हो, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि अगर कोई हमारे नेता का अपमान करेगा तो करारा जवाब मिलेगा’.


 


पहले भी हो चुकी है रार...


गौरतलब है कि महाराष्ट्र की इस सरकार में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि साथी दल आमने-सामने आए हो. इससे पहले शिवसेना और कांग्रेस के बीच विनायक दामोदर सावरकर को लेकर विवाद हो चुका है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक सभा में कहा था कि वो राहुल गांधी हैं, राहुल सावरकर नहीं. जिसके जवाब में संजय राउत ने उनपर हमला बोला था और सावरकर का अपमान ना करने की सलाह दी थी. इसके अलावा संजय राउत के द्वारा ही एक बयान में इंदिरा गांधी और अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला की मुलाकात के दावे पर भी विवाद हुआ था.


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...