Skip to main content

क्या है कोरोनावायरस ?भारत मे इस की रोकथाम के क्या है उपाय


नोवेल कोरोनावायरस (Novel Coronavirus) ने इन दिनों चीन समेत पूरी दुनिया में दहशत फैला रखी है। भारत में भी इस वायरस के संक्रमण का पहला मामला मिल गया है। भारत में कोरोनावायरस के लक्षण केरल के एक युवक में पाए गए हैं जो चीन के वुहान विवि में पढ़ाई करता है। बीते दिनों अपने घर केरल आया था। 

इस वायरस को लेकर हर किसी के मन में डर की स्थिति बनी हुई है। ऐसी स्थिति में जरूरी है कि आपको इसके बारे में सबकुछ पता हो। इस वायरस का स्त्रोत क्या है, ये कैसे फैलता है, इससे बचाव कैसे किया जा सकता है, भारत सरकार इससे बचाव के लिए क्या कदम उठा रही है? इन सभी सवालों के जवाब आपको आगे बताए जा रहे हैं।


क्या है नोवेल कोरोनावायरस (Novel Coronavirus - nCoV)?
इसका पूरा नाम है 2019 नोवेल कोरोनावायरस (2019-nCoV)। ये नए प्रकार का वायरस है जिसे सबसे पहले चीन के वुहान, हुबेई प्रांत में पाया गया। पहले कभी इस वायरस की पहचान नहीं की गई थी। इसलिए इसे नोवेल नाम दिया गया है।

क्या है 2019 नोवेल कोरोनावायरस का स्त्रोत?
अभी तक इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है कि इस वायरस का संक्रमण कहां से फैला। लेकिन कोरोनावायरस कई वायरस की एक बड़ी प्रजाति है जिनमें से कुछ इंसानों में तो अन्य जानवरों में फैलते हैं। चीन के वुहान में जब ये वायरस फैला तो बताया गया कि इनके स्त्रोत समुद्रीजीव और जानवरों का बाजार रहा। इससे अनुमान लगाया गया है कि ये वायरस किसी जानवर से ही फैला है।


क्या हैं नोवेल कोरोनावायरस से संक्रमण के शुरुआती लक्षण?
अब तक जो लक्षण इस वारयस से संक्रमित मरीजों में पाए गए हैं, वे हैं - तेज बुखार, जुकाम (cough) और सांस लेने में दिक्कत।

कैसे फैलता है ये वायरस?
अब तक इस बारे में भी पुख्ता कुछ कहा नहीं गया है। लेकिन ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इसकी शुरुआत तो जानवरों से हुई। लेकिन अब इसका संक्रमण इंसानों से इंसानों में भी फैल रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमित व्यक्ति के छींकने, खांसने से भी ये संक्रमण स्वस्थ व्यक्ति में फैल सकता है। ठीक वैसे ही जैसे इंफ्लूएंजा फैलता है।


इसकी रोकथाम के लिए क्या कर रही है भारत सरकार?
भारत सरकार ने एक हेल्पलाइन बनाई है जो रोजाना 24 घंटे सक्रिय है। इस हेल्पलाइन पर लोग इस बीमारी से संबंधित हर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा देश के हर राज्य में इस संक्रमण व लक्षणों पर खास नजर रखी जा रही है। हेल्पलाइन नंबर है - 91-22-23978046

क्या इसकी रोकथाम के लिए कोई वैक्सीन उपलब्ध है?
नहीं, अब तक इस वायरस से बचने के लिए किसी तरह की वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। न ही इस संक्रमण का कोई निश्चित इलाज अब तक ढूंढा जा सका है।

इस वायरस से खुद को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं?


  • चीन या संक्रमित देशों की यात्रा करने से बचें।

  • अपने स्वास्थ्य व साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखें।

  • समय-समय पर साबुन से हाथ की सफाई जरूर करते रहें।

  • खांसते या छींकते समय अपना मुंह जरूर ढकें और आस-पास के लोगों को भी ऐसा करने के लिए कहें।

  •  आपको नोवेल कोरोनावायरस संक्रमण की जांच करानी चाहिए?
    अगर आपको तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो पहले अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर से मिलें। अगर वे कहते हैं तो जांच जरूर कराएं।

    अगर कोरोनावायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ गए तो क्या करें?
    जिस दिन आखिरी बार आप उस व्यक्ति के संपर्क में आए थे, उससे 28 दिनों तक रोज खुद में तेज बुखार, जुकाम, सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षणों पर नजर रखें। अगर ये लक्षण मिलते हैं, तो स्वास्थ्य केंद्र में जाएं और उपचार कराएं।


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...