Skip to main content

दो रियर कैमरे के साथ इस दिन होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन Realme C3


चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी (Realme) सी सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन सी3 (Realme C3) को छह फरवरी के दिन भारत में लॉन्च करने वाली है। इससे पहले रियलमी सी3 की कई रिपोर्ट लीक हुई थी, जिनसे इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली थी। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को इस फोन में दमदार कैमरा, प्रोसेसर और एचडी डिस्प्ले का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने इस फोन की कीमत और फीचर्स को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस फोन से पहले 7,000 रुपये से कम कीमत के साथ सी2 स्मार्टफोन को बाजार में उतारा था। तो आइए जानते हैं रियलमी सी3 की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

 


Realme C3 की संभावित कीमत 



मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस फोन की कीमत 6,000 से लेकर 10,000 रुपये तक के बीच में रखेगी। हालांकि, इस फोन की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।




Realme C3 की संभावित स्पेसिफिकेशन 



लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले देगी, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.8 फीसदी है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन की स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास मिलेगा। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में चार जीबी रैम और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G70 चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।




Realme C3 का संभावित कैमरा और बैटरी 



कैमरे की बात करें तो कंपनी इस फोन के रियर में दो कैमरे दे सकती है, जिसमें एक 12 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। लेकिन इस फोन के दूसरे सेंसर और फ्रंट कैमरा की जानकारी नहीं मिली है। वहीं, दूसरी तरफ यूजर्स को इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। 




Realme C2 की जानकारी



रियलमी ने इस फोन को पिछले साल लॉन्च किया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में आपको 6.1 इंच एचडी प्लस मिलेगी। इसके अलावा इसमें 2 जीबी और 3 जीबी रैम के साथ 16 और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में रियर कैमरा 13MP+2MP का और फ्रंट कैमरा 5MP है। प्रोसेसर की बात करें तो रियलमी सी2 में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर  हीलियो पी22 प्रोसेसर है और इसमें एंड्रॉयड पाई 9.0 दिया गया है।



Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...