Skip to main content

राम रहीम से हनीप्रीत ने की मुलाकात, 20 मिनट तक हुई बातचीत


साध्वी यौन उत्पीड़न केस में सजा काट रहे राम रहीम ने दिसंबर में 100 मिनट परिजनों व हनीप्रीत से मुलाकात की। इसमें 40 मिनट परिजनों तो 60 मिनट हनीप्रीत से बातचीत की है। इसी कड़ी में सोमवार को हनीप्रीत सुनारिया जेल पहुंची और राम रहीम से 20 मिनट तक मुलाकात की। इससे पहले वह 9 व 23 दिसंबर को भी राम रहीम से मुलाकात कर चुकी है।  


 

सोमवार को दो बजकर 54 मिनट पर हनीप्रीत सुनारिया जेल पहुंची। करीब एक घंटे तक वह जेल परिसर में रही। इस दौरान अन्य कैदियों की मुलाकात बंद रही। हनीप्रीत के जेल पहुंचने के बाद जेल प्रशासन की ओर से उसकी 20 मिनट राम रहीम से मुलाकात कराई गई। जेल में हनीप्रीत के साथ राम रहीम का चचेरा भाई चरण सिंह सिद्धू, उनके वकील हरीश छाबड़ा व राजेंद्र सिंह सारां भी आए हुए थे।

गौरतलब है कि जेल प्रशासन ने उसका नाम गुरमीत की पारिवारिक सूची में शामिल कर लिया है। सजायाफ्ता कैदी से मिलने के लिए सप्ताह में दो दिन तय होते हैं। उनसे मिलने वालों के दस लोगों का नाम जेल प्रशासन के पास होता है। हालांकि 9 दिसंबर को वह परिवार वालों के साथ राम रहीम से मिली थी। उसके बाद वह 23 दिसंबर को पहली बार जेल में गुरमीत राम रहीम से मुलाकात करने पहुंची। अब 30 दिसंबर को वकीलों के साथ वह सुनारिया जेल पहुंची। 


दिसंबर में 100 मिनट में कब कौन मिला


  • 02 दिसंबर को राम रहीम से बेटा जसमीत, बेटी चरनजीत, दामाद रुहमीत व साहनमीत के साथ वकील राजेंद्र सिंह सारां ने मुलाकात की।

  • 09 दिसंबर को पहली बार हनीप्रीत परिवार वालों के साथ आई थी।

  •  16 दिसंबर को बेटा जसमीत व बेटी अमरप्रीत व चरनजीत के साथ वकील हरीश छाबड़ा ने की थी मुलाकात।  

  • 23 दिसंबर को हनीप्रीत की मुलाकात हुई।

  • 30 दिसंबर को हनीप्रीत तीसरी बार राम रहीम से मिली।



25 अगस्त 2017 में हुई थी राम रहीम को सजा, पंचकूला में हुई थी हिंसा 
सीबीआई की विशेष अदालत ने साध्वी यौन उत्पीड़न मामले में राम रहीम को 25 अगस्त 2017 को सजा सुनाई थी। इसके चलते पंचकूला में हिंसा हुई, जिसके बाद देर शाम पुलिस राम रहीम को हेलीकॉप्टर से रोहतक की सुनारिया जेल लेकर पहुंची। उस समय हनीप्रीत भी साथ थी। इसके बाद पुलिस ने हिंसा के मामले में हनीप्रीत को पंजाब से गिरफ्तार किया था।

 वह 2017 से लेकर 6 नवंबर 2019 को जमानत होने तक अंबाला की जेल में बंद रही। इसी नवंबर 2019 में उसे जमानत मिली थी। बाहर आकर हनीप्रीत ने सुनारिया जेल प्रशासन को राम रहीम से मुलाकात करने की अर्जी दी लेकिन जेल प्रशासन ने सिरसा एसपी की रिपोर्ट पर अर्जी खारिज कर दी। बाद में गृह मंत्री अनिल विज के हस्तक्षेप के बाद जेल प्रशासन ने हनीप्रीत को मुलाकात की अनुमति दी।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...