Skip to main content

राजधानी दिल्ली में 119 साल में दिसंबर का सबसे सर्द दिन रहा सोमवार


 

घने कोहरे, धुंध और बर्फीली हवाओं के कहर से दिल्ली-एनसीआर समेत समूचा उत्तर भारत पस्त हो गया। जानलेवा शीतलहर ने सोमवार को राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, बिहार और जम्मू-कश्मीर तक जनजीवन थाम दिया है। इन इलाकों में सर्द हवाओं का सितम मंगलवार को भी जारी है।
 

शून्य से भी कम दृश्यता की वजह से सोमवार को दिल्ली आने-जाने वाली तकरीबन 530 उड़ानों में देरी हुई है, जबकि 20 के मार्ग बदले गए हैं। चार उड़ानें रद्द भी करनी पड़ीं। यही हाल ट्रेेनों का भी है। दिल्ली आने वाली तकरीबन 30 ट्रेनें देरी से अपने गंतव्य तक पहुंचीं, जबकि कई के समय बदले गए। वहीं, आज 34 ट्रेनें देरी से चल रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को 119 साल में दिसंबर में सबसे सर्द दिन रिकॉर्ड किया। 1901 के बाद राजधानी के सफदरजंग इलाके में दिन का अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री रहा।

इससे पहले 28 दिसंबर 1997 को अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री रहा था। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मंगलवार और बुधवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। सोमवार को भी पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में जबरदस्त शीतलहर चली।

मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया था। इस भीषण सर्दी में रही-सही कसर जहरीली हवाओं ने निकाल दी। दिल्ली में वायु प्रदूषण सूचकांक 448 रहा, जबकि गाजियाबाद में 439, फरीदाबाद में 465, ग्रेटर नोएडा में 448, नोएडा में 471 और गुरुग्राम में 344 रहा।

 


धुंध के चलते कार नहर में गिरी, दो किशोरों समेत छह की मौत



गंभीर धुंध जानलेवा साबित हो रही है। कम दृश्यता के चलते ग्रेटर नोएडा में रविवार देर रात एक एर्टिगा कार फिसलकर सड़क किनारे खेरली नहर में जा गिरी, जिससे दो किशोरों समेत छह लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। पांच लोग घायल हैं। यूपी के संभल से दिल्ली आ रही इस कार में 11 लोग सवार थे।

आगे और भी खतरनाक मौसम


मौसम विभाग के अनुसार, साल के पहले दिन दिल्ली-एनसीआर में बारिश पड़ने की उम्मीद है जो 3 जनवरी तक जारी रह सकती है। नए साल की पूर्व संध्या पर यानी 31 दिसंबर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ ओले भी पड़ सकते हैं।

हिमाचल में भी 31 दिसंबर को बर्फबारी के आसार हैं। उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में एक, दो और तीन जनवरी तक बर्फीली हवाओं के साथ-साथ बारिश और ओले गिरने की आशंका जताई गई है। इसके बाद ही राहत की उम्मीद है।



पारे में कहां कितनी गिरावट



राजस्थान:  सीकर सिमटा


सीकर: -0.5 डिग्री
जयपुर: 1.0 डिग्री
माउंट आबू: 1.0 डिग्री


जम्मू-कश्मीर और लद्दाख: हड्डियां तक कांपी


श्रीनगर: -6.5 डिग्री
द्रास: -28.8 डिग्री


दिल्ली: शीतलहर से लोग सन्न


लोधी रोड: 2.2 डिग्री 
पंजाब: कदम थमे
अमृतसर: 1.2 डिग्री


राजस्थान: इतनी सर्दी


सीकर: -0.5 डिग्री
जयपुर: 1.0 डिग्री
 


हरियाणा और चंडीगढ़ में निकला दम


अंबाला: 2.7 डिग्री
चंडीगढ़: 3.5 डिग्री
 


उत्तर प्रदेश: घरों में दुबके और तापी आग


आगरा: 0.9 डिग्री
अलीगढ़: 2.8 डिग्री
कानपुर: 1.6 डिग्री
वाराणसी: 2.3 डिग्री 


बिहार: जानलेवा सर्दी


गया: 2.4 डिग्री
पटना: 7.4 डिग्री




 




Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...