Skip to main content

कैबिनेट बैठक सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, कई अहम फैसलों पर लगेगी मुहर


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रदेश कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें सिख विरोधी दंगों की जांच के लिए गठित एसआईटी को पुलिस थाने में बदलने और दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अंतिम संस्कार के लिए दिए जाने वाले अनुदान में वृद्धि सहित कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है।


प्रदेश सरकार श्रम विभाग में कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत काम करने वाले एलोपैथिक चिकित्सा अधिकारियों को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व चिकित्सा शिक्षा विभाग के चिकित्सकों की तरह प्राइवेट प्रैक्टिस बंदी  भत्ता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है। 

इसी तरह 1984 में कानपुर में सिख विरोधी दंगे के लिए पंजीकृत मुकदमों की विवेचना के लिए पांच फरवरी 2019 को विशेष जांच दल का गठन किया गया था। गृह विभाग ने इसे पुलिस थाना के रूप में कार्य करने का प्रस्ताव किया है। 

इसके अलावा लखनऊ के ऐशबाग स्थित रामलीला मैदान के सौंदर्यीकरण तथा गोरखपुर-महराजगंज-निचलौल मार्ग के 19.4 किमी लंबे (किमी. चैनेज 1.600 से 21 तक ) चार लेन सीसी रोड के निर्माण के लिए पुनरीक्षित एस्टीमेट की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति को भी मंजूरी दी जा सकती है।



लखनऊ की बंथरा सहित 17 नई नगर पंचायत बनेंगी


प्रदेश कैबिनैट लखनऊ में बंथरा सहित प्रदेश में 17 नई नगर पंचायत व कौशांबी की नगर पंचायत मंझनपुर का सीमा विस्तार कर तृतीय श्रेणी की नगर पलिका परिषद बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है। इसके अलावा नगर निगम मथुरा व नगर पालिका परिषद बेल्हा के अलावा 8 नगर पंचायतों के सीमा विस्तार संबंधी प्रस्ताव पर भी मुहर लगने की संभावना है।

इन नगर पंचायतों के सीमा विस्तार का प्रस्ताव
जिला        नगर निकाय का नाम
बलरामपुर    तुलसीपुर
कुशीनगर    सेवरही
सहारनपुर    रामपुर मनिहारन
मथुरा        गोवर्धन
मथुरा        राधाकुंड
मऊ        कोपागंज
प्रतापगढ़    अंतू
उन्नाव        बीघापुर


यहां नई नगर पंचायत बनाने की तैयारी


लखनऊ     बंथरा
प्रतापगढ़    कोहडोर
अलीगढ़    ग्राम पिसावा
पीलीभीत    पकड़िया नौगंवा
बलिया        नगरा
रामपुर        नरपतनगर दूंदावाला
रामपुर         सैफनी
रामपुर         दढ़ियाल मुस्तेहकम व दढ़ियाल एहतमाली को मिलाकर नगर पंचायत दढ़ियाल
सोनभद्र    डाला बाजार
जौनपुर        रामपुर
आजमगढ़    बूढ़नपुर
शाहजहांपुर    निगोही
कानपुर देहात    रनिया
सोनभद्र    अनपरा
प्रतापगढ़    पृथ्वीगंज बाजार
सहारनपुर    छुटमलपुर
कुशीनगर    सुकरौली बाजार
 



Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...