Skip to main content

इस साल के वो कलाकार जो सबके दिलों पर छा गए

 



 


 


कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालकर देखो' इस बार के कुछ बॉलीवुड कलाकारों के लिए ये कथन शत प्रतिशत सच साबित हुआ।बात उन चेहरों की जो भीड़ में लापता थे लेकिन उनकी लगन, मेहनत ने उन्हें चमकता सितारा बना दिया। कुछ कलाकारों को अपनी पहली ही फिल्म में बड़ी सफलता मिली तो कुछ को गुमनामी से इस साल ने निकाला। इसमें सिर्फ बॉलीवुड की फिल्मों का योगदान ही नहीं रहा बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आई वेब सीरीज और फिल्मों ने भी अपनी भागेदारी निभाई।


फिल्म 'गली ब्वॉय' ने दो कलाकारों को खूब चमका दिया और अगर आप सोच रहे हैं कि वो आलिया भट्ट और रणवीर सिंह हैं तो आपका ये अंदाजा गलत है। एम सी शेर, मोइन आरिफ का किरदार निभाने वाले सिद्धांथ चतुर्वेदी और विजय वर्मा इस फिल्म में स्टार कलाकार साबित हुए। हैदराबाद के विजय वर्मा ने 2005 में एफटीआईआई से एक्टिंग का कोर्स किया और बाद में सपनों की नगरी मुंबई आ गए। मीठीबाई कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद सीए की पढ़ाई करने वाले सिद्धांथ चतुर्वेदी 'गली ब्वॉय' में एमसी शेर बनकर छा गए। इससे पहले सिद्धांथ ने इनसाइड एज सीरीज में काम किया था और हाल ही में इनसाइड एज 2 में वह अहम किरदार में नजर आए थे।


इस साल के शुरुआती महीने यानी जनवरी में आई फिल्म 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' ने बॉक्स ऑफिस को अपनी धमाकेदार कमाई से हिला दिया। फिल्म के हीरो विक्की कौशल ने 'संजू' और 'राजी' फिल्म से लोगों के दिलों में जगह तो बना ही ली थी लेकिन 'उरी' फिल्म ने उन्हें बतौर हीरो बड़ी पहचान दी। अकेले अपने कंधों पर फिल्म को सफलता दिलाकर उन्होंने निर्देशकों का विश्वास जीता। 


बॉलीवुड को इस फिल्म ने एक नया हीरो दिया तो पहली बार फिल्म का निर्देशन करने वाले आदित्य धर जैसे निर्देशक भी उभरकर सामने आए। 'काबुल एक्सप्रेस', 'हाल-ए-दिल' और 2009 में आई 'डैडी कूल' जैसी फिल्मों में गानों के बोल लिखकर फिल्मी दुनिया में निर्देशक बनने का सपना लेकर आए आदित्य धर अपनी पहली ही निर्देशित फिल्म में लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे। यही नहीं, साल का अंत होते-होते सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए वह राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किए गए। उन्होंने फिर ट्वीट करते हुए लिखा था कि उनकी 15 साल की मेहनत अब रंग लाई। वह 15 साल से अलग-अलग काम कर फिल्मी दुनिया में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे।


दे दे प्यार दे' फिल्म ने रकुल प्रीत सिंह को बॉलीवुड में वो पहचान दिलाई जिसके लिए उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों से बॉलीवुड का रुख किया था। उनके किरदार की तारीफ तो हुई ही थी साथ ही उनके लुक और फिटनेस की खूब चर्चा हुई। रकुल प्रीत सिंह फिल्म में अजय देवगन के साथ नजर आई थीं। उन्होंने 2009 में कन्नड फिल्मों से अपनी करियर की शुरुआत की। इस साल वह 'मरजावां' फिल्म में तारा सुतारिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ भी दिखाई दीं।


सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' ने कई 'छिछोरों' को लोगों के दिलों में बसा दिया।डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपने करियर की शुरुआत करने वाले नवीन पॉलीशेट्टी इस फिल्म में 'एसिड' के किरदार में नजर आए और ताहिर राज बसिन 'डरेक' के किरदार में दिखाई दिए।हैदराबाद के नवीन पॉलीशेट्टी पेशे से इंजीनियर थे जिन्होंने एनआईटी भोपाल से इंजीनियरिंग का कोर्स किया था। इसके बाद उन्होंने थिएटर को अपना लिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करना शुरू किया। ताहिर राज बसिन दिल्ली के रहने वाले हैं जिन्होंने मीडिया में यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न से कोर्स किया। इसके बाद बॉलीवुड में कदम रखते हुए 'किस्मत लव पैसा दिल्ली' फिल्म से डेब्यू किया।


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...