Skip to main content

गोवा में मशहूर सनबर्न फेस्टिवल में ईडीएम तीन पर्यटकों की मौत


 

गोवा में चल रहे मशहूर सनबर्न फेस्टिवल में ईडीएम (इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक) में एक और पर्यटक की मौत हो गई है। पर्यटक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ फेस्टिवल के दौरान मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। इसने एक फेस्टिवल के दौरान उपलब्ध होने वाले ड्रग्स को लेकर राजनीतिक बहस शुरू कर दी है।
 

रविवार शाम को जिस पर्यटक की मौत हुई उसका नाम संदीप कोट्टा है जो बंगलूरू का रहने वाला था। वह गोवा के वागेटर बीच पर बेहोश हो गया था। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कोट्टा ने बेहोश होने से पहले बेचैनी की शिकायत की थी।

कोट्टा से पहले ईडीएम म्यूजिक स्थल में दो लोगों की मौत हो चुकी है। फेस्टिवल के पहले दिन आंध्र प्रदेश के रहने वाले दो दोस्त साईं प्रसाद मलयाला और वेंकट सत्यानारायण उस समय बेहोश होकर गिर गए थे जब वह फेस्टिवल के अंदर प्रवेश करने के लिए लाइन में खड़े थे। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को फिलहाल मौत की असल वजह का पता नहीं चला है लेकिन इसपर विवाद शुरू हो गया है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि सनबर्न फेस्टिवल क्या होता है।

क्या है सनबर्न फेस्टिवल


एशिया के सबसे बड़े म्यूजिक फेस्टिवल्स में से एक है- सनबर्न फेस्टिवल। हर साल 28 दिसंबर से 31 दिसंबर तक होने वाले इस फेस्टिवल में सबसे ज्यादा सैलानी आते हैं। सैलानियों में विदेशी भी शामिल होते हैं। यह फन और इंटरटेनमेंट से भरा इवेंट होता है। बड़ी संख्या में युवा नए साल का जश्न मनाने इस फेस्टिवल में पहुंचते हैं। इस फेस्टिवल में कई तरह के एडवेंचरों के साथ शराब पीना आम बात होती है।

सनबर्न फेस्टिवल में क्या होता है खास


डीजे और बैंड म्यूजिक: सनबर्न फेस्टिवल दुनिया के बेहतरीन म्यूजिक फेस्टिवलों में से एक है। इस फेस्टिवल में कई देशों से बैंड ग्रुप और डीजे ग्रुप पहुंचते हैं। युवा यहां लोक संगीत से लेकर रॉक म्यूजिक तक का आनंद उठाते हैं।
ऐक्वा रोलिंग: इस फेस्टिवल में ऐक्वा रोलर के बीच रोलिंग करना बेहद मजेदार अनुभव होता है। पूल में कूदने का मजा मिलता है।
ट्विन साइकिलिंग: सनबर्न फेस्टिवल में लोग ट्विन साइकिलिंग का आनंद उठाते हैं। इस मजेदार साइकिल पर खासकर प्रेमी युवा जोड़े एक साथ राइडिंग करते हैं। एलइडी लाइट्स से कवर इस साइकिल को दो साथी पैडल मार कर चलाते हुए घूमते हैं।
जंपिंग कासल: बाउसिंग कासल का मजा बच्चे ही नहीं, बड़े भी ले सकते हैं। इस फेस्टिवल में करीब 300 मीटर के मॉन्स्टर कासल पर कूदने का अलग ही आनंद होता है।
गुब्बारे में भ्रमण: हॉट एयर बैलून में घूमना यहां रोमांचक होता है। एडवेंचर पसंद लोग इसका मजा लेना नहीं भूलते। इसके अलावा फुटबॉल से गोल पर किक करने का भी गेम कराया जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...