Skip to main content

भारत में वन क्षेत्र बढ़ा 13 हजार वर्ग किलोमीटर, जावड़ेकर ने जारी की रिपोर्ट

 


केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को यहां कहा कि देश में पिछले चार सालों में 13 हजार वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र बढ़ा है। जावड़ेकर ने यह बात भारत में वनों की स्थिति पर इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2019 जारी करने के दौरान कही। जावड़ेकर ने कहा कि दुनिया में जिन देशों में वन क्षेत्र बढ़ा है, उनमें भारत आगे हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी नीतियों और जनसहभागिता के कारण देश में वनों का विकास संभव हुआ है।

फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 2017 की तुलना में 5199 वर्ग किलोमीटर फॉरेस्ट कवर और ट्री कवर में इजाफा हुआ है। फॉरेस्ट कवर जहां 3976 वर्ग किलोमीटर बढ़ा है, वहीं ट्री कवर 1212 वर्ग किलोमीटर बढ़ा है। जावड़ेकर ने कहा कि वैसे पिछले चार वर्षों के दौरान जंगल क्षेत्र 13 हजार वर्ग किलोमीटर बढ़ा है।

उन्होंने कहा, देश में पेड़ लगाने को लोग पुण्य मानते हैं और पेड़ कटाई के खिलाफ यहां आंदोलन चलते हैं। मुझे खुशी है कि फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की ताजा रिपोर्ट में साबित हुआ है कि दुनिया के चंद देश हैं, जहां जंगल बढ़ा है, उनमें भारत बहुत आगे है। भारत में जंगलों की हालत पर फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया हर दो साल पर रिपोर्ट जारी करता है।


रिपोर्ट के मुताबिक देश में कुल 712249 वर्ग किलोमीटर फॉरेस्ट कवर यानी वन क्षेत्र है। यह आंकड़ा देश के भौगोलिक क्षेत्र का 21.67 प्रतिशत है। जबकि 95027 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में ट्री कवर है। यह देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.89 प्रतिशत है। रिपोर्ट में देश के पांच उन राज्यों को शामिल किया गया है, जहां सर्वाधिक वन क्षेत्र बढ़ा है।

इनमें कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। कर्नाटक में 1025 वर्ग किलोमीटर, आंध्र प्रदेश में 990 वर्ग किलोमीटर, केरल में 823 वर्ग किलोमीटर, जम्मू-कश्मीर में 371 और हिमाचल प्रदेश में 334 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र बढ़ा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सिर्फ पूर्वोत्तर के पांच राज्यों और पुडुचेरी को छोडक़र अन्य सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वन क्षेत्र बढ़ा है।


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...