Skip to main content

बदलेगी देश-दुनिया की तस्वीर साल 2020 में इन 20 बड़ी घटनाओं से


साल 2019 अब अलविदा कहने को है। इस साल में हमें काफी कुछ देखने को मिला। यह साल कई ऐतिहासिक फैसलों का गवाह बना। जम्मू व कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा, 500 से ज्यादा साल के इंतजार के बाद अयोध्या पर फैसला आया। मोदी सरकार ने प्रचंड बहुमत के साथ वापसी की। साल के अंत में नागरिकता कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला। 

अब हम 2020 का स्वागत करने को तैयार हैं। नए साल में भी ऐसी कई बड़ी खबरें आपके इंतजार में हैं, जो देश और दुनिया की तस्वीर बदलने का दम रखती हैं। 2020 में सियासी दुनिया से लेकर खेल के मैदान तक हमें काफी कुछ देखने को मिलेगा। साल की शुरुआत में जहां देश की राजधानी दिल्ली में चुनाव हैं, तो नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। ओलंपिक और टी-20 विश्व कप भी इसी साल हैं। आइए हम आपको रूबरू कराते हैं 2020 में होने वाली 20 बड़ी खबरों से...


निर्भया के दोषियों की फांसी पर फैसला 


सभी को उम्मीद थी कि करीब सात साल के इंतजार के बाद निर्भया के दोषियों को साल 2019 में सजा मिलेगी। मगर कानूनी प्रक्रिया की वजह से ऐसा नहीं हो सका। हालांकि एक दोषी की पुनर्विचार याचिका खारिज होने के बाद दोषियों के फांसी पर लटकने की तारीख नजदीक आती दिख रही है। 

तीन तलाक के पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा


उत्तर प्रदेश में तीन तलाक पीड़ित और परित्यकता महिलाओं को छह हजार रुपये सालाना आर्थिक मदद नए साल में मिलने लगेगा। लाभ पाने के लिए किसी तरह की कोई अधिकतम आय सीमा नहीं रखी गई है। अत्याचार की एफआईआर या अदालत में भरण-पोषण का मुकदमा ही पर्याप्त आधार होगा। 

देश की सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक कारें 


साल 2020 देश के परिवहन के लिहाज से काफी अहम होने वाला है। हम पारंपरिक ईंधन से ई वाहन की ओर बढ़ेंगे। 2020 के आटो एक्सपो में विभिन्न कंपनियों की आठ इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च होंगे। इनमें वैगन आर, टाटा नेक्सन, टाटा अल्टरोज, एमजी जेड एस, महिंद्रा केयूवी 100, महिंद्रा एक्यूवी300, रेनॉल्ट क्विड, किया सोल शामिल हैं। 



अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव 


डोनाल्ड ट्रंप फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति चुने जाएंगे या नहीं, इसका फैसला आने वाले साल में ही होगा। साल 2019 में ट्रंप को महाभियोग का सामना करना पड़ा। अब ऐसे में उनकी राह कितनी मुश्किल होगी, यह वक्त ही बताएगा। अमेरिका में 3 नवंबर 2020 को राष्ट्रपति चुनाव हैं, जिसमें ट्रंप के भविष्य का फैसला होगा।  

भारतीयों को भी भूटान जाने को देना होगा शुल्क 


अपने प्राकृतिक सौंदर्य से सभी को अभिभूत करने वाले भूटान में भारतीयों का जाना अभी तक मुफ्त है। मगर जनवरी 2020 से भारतीयों, बांग्लादेश और मालदीव के पर्यटकों को भी भूटान आने के लिए शुल्क चुकाना पड़ सकता है। माना जा रहा है कि 500 से 3500 रुपये तक भारतीयों को प्रतिदिन चुकाने पड़ सकते हैं। 

हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों की तैयारी


हांगकांग में चीन के खिलाफ लोकतंत्र समर्थकों ने साल 2019 में जोरशोर से आवाज उठाई। अब नए साल के पहले दिन ही उन्होंने आम सभा करने का फैसला किया है। इसके अलावा हांगकांग में स्थानीय चुनाव भी होने हैं। 


बिहार और दिल्ली में चुनाव 


राजनीतिक गहमागहमी की शुरुआत साल की शुरुआत से ही हो जाएगी। देश की राजधानी दिल्ली में फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। पिछले चुनाव में दिल्ली वालों ने दिल खोलकर केजरीवाल को वोट दिए थे। अब देखना है कि पांच साल बाद भी यह समर्थन बरकरार रहता है या नहीं। 

इसके अलावा अक्तूबर 2020 में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। 243 विधायकों वाली इस विधानसभा में नीतीश सत्ता में बने रहेंगे या लालू की पार्टी वापसी करेगी, यह वक्त ही बताएगा। 

एनईएफटी और आरटीजीएस शुल्क नहीं लगेगा 


साल 2020 से आनलाइन बैंकिंग भी सुलभ हो जाएगी। ई-बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने एनईएफटी और आरटीजीएस शुल्क नहीं लेने का फैसला लिया है। अगले साल से कोई भी बैंक इस शुल्क को नहीं लेगा। 

10 बड़े बैंको का 4 में विलय


अप्रैल 2020 में देश के 10 बड़े बैंकों का विलय चार बैंकों में हो जाएगा। इससे देश के सरकारी बैंकों की संख्या 24 से घटकर 12 हो जाएगी। ओरिएंटल बैंक और युनाइटेड बैंक का विलय पंजाब नेशनल बैंक में होगा। केनरा बैंक में सिंडिकेट बैंक का, इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक में विलय होगा।  इसके अलावा यूनियन बैंक, आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक का विलय होगा। 


खेलों का महाकुंभ ओलंपिक 


खेलों का महाकुंभ भी साल 2020 में ही होगा। इस बार ओलंपिक जापान की राजधानी टोक्यो में है। पिछले ओलंपिक में भारत की झोली में एक भी स्वर्ण नहीं आया। 2008 के बाद ओलंपिक का आयोजन फिर से एशिया में हो रहा है। ऐसे में भारत इस ओलंपिक को यादगार बनाना चाहेगा। 

आईसीसी वर्ल्ड टी-20 


आईसीसी टी-20 विश्व कप का आयोजन भी इसी साल में है। 2019 में वनडे विश्व कप सेमीफाइनल में हार के साथ ही भारत का विश्व विजेता बनने का सपना टूट गया था। 2020 में विराट की सेना के पास दूसरी बार टी-20 विश्व विजेता बनने का मौका होगा। 

धोनी का रिटायरमेंट 


भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपने भविष्य को लेकर फैसला इसी साल ले सकते हैं। जुलाई, 2019 में सेमीफाइनल हार के बाद से धोनी क्रिकेट से दूर हैं और उनके भविष्य को लेकर तमाम तरह की अटकलें जारी हैं। 2020 में पूरी स्थिति साफ हो सकती है। 


इसरो की निगाहें सूरज तक 


चांद के करीब पहुंचने के बाद 2020 में भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो की नजरें अब सूर्य पर हैं। दर्जनों सेटलाइट के साथ इसरो के कई महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट लॉन्च होंगे। इनमें सबसे मिशन आदित्य है। मिशन आदित्य देश का पहला सोलर मिशन है। 

मंगल पर जीवन की तलाश करेगा नासा 


अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा 2020 में मार्स रोवर को मंगल ग्रह पर भेजेगा। इसके जरिए मंगल पर जीवन के संकेत तलाशे जाएंगे। इस रोवर में 23 कैमरे होंगे, जो अलग—अलग कोण से पूरे ग्रह की तस्वीरें लेंगे। 

स्पेस टूरिज्म शुरू होगा 


अब तक आपने विभिन्न देशों में घूमने की ही योजना बनाई होगी। मगर 2020 से अंतरिक्ष पर्यटन भी शुरू होने वाला है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की मदद से सामान्य लोगों को भी अंतरिक्ष की कक्षा में ले जाने की तैयारी है। हालांकि एक रात ठहरने के लिए 35 हजार डॉलर तक खर्च करने पड़ सकते हैं।

इसरो की निगाहें सूरज तक 


चांद के करीब पहुंचने के बाद 2020 में भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो की नजरें अब सूर्य पर हैं। दर्जनों सेटलाइट के साथ इसरो के कई महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट लॉन्च होंगे। इनमें सबसे मिशन आदित्य है। मिशन आदित्य देश का पहला सोलर मिशन है। 

मंगल पर जीवन की तलाश करेगा नासा 


अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा 2020 में मार्स रोवर को मंगल ग्रह पर भेजेगा। इसके जरिए मंगल पर जीवन के संकेत तलाशे जाएंगे। इस रोवर में 23 कैमरे होंगे, जो अलग—अलग कोण से पूरे ग्रह की तस्वीरें लेंगे। 

स्पेस टूरिज्म शुरू होगा 


अब तक आपने विभिन्न देशों में घूमने की ही योजना बनाई होगी। मगर 2020 से अंतरिक्ष पर्यटन भी शुरू होने वाला है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की मदद से सामान्य लोगों को भी अंतरिक्ष की कक्षा में ले जाने की तैयारी है। हालांकि एक रात ठहरने के लिए 35 हजार डॉलर तक खर्च करने पड़ सकते हैं। 


पहली बार महिला बॉन्ड!


जेम्स बॉन्ड सीरीज की नई फिल्म 'नो टाइम टू डाई' का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। ट्रेलर में बॉन्ड की भूमिका निभाने वाले डेनियल क्रेग के साथ एक महिला भी दिख रही है। माना जा रहा है कि डेनियल क्रेग इस सीरीज में आखिरी बार बॉन्ड की भूमिका में होंगे और उनके बाद इस भूमिका को महिला संभालेगी। 

एनपीआर अपडेट 


देश में जनगणना 2021 में शुरू होगी लेकिन एनपीआर नेशनल पॉप्युलेशन रजिस्टर अपटेड का काम असम को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अप्रैल 2020 से सितंबर 2020 तक चलेगा। भारत में रहने वालों के लिए एनपीआर के तहत पंजीकरण जरूरी है। 

चीन की कर्ज प्रणाली बदलेगी 


साल 2020 से चीन अपनी बैंकिंग कर्ज प्रणाली के नियमों में बदलाव करने वाला है। सभी बैंकों को नए साल से पुराने कड़े नियमों को मानने की जरूरत नहीं होगी और वे बाजार के हिसाब से चल पाएंगे।


तो डीटीएच के दिन लद जाएंगे 


देश में नेटफ्लिक्स, एमेजॉन प्राइम, हॉटस्टार जैसे 'ओवर द टॉप' ओटीटी प्लेटफॉर्म की उपयोगिता बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है। नए साल में आपको ढेर सारी नई सामग्री इस मंच पर मुहैया होने वाली है। कई नई फिल्मों के साथ वेब सीरीज भी आपको देखने को मिलेंगी। 

देश में लॉन्च होंगे 5जी मोबाइल फोन 


वर्ष 2020 में अधिकतर देशों में 5जी इंटरनेट सेवा शुरू हो जाएगी। हालांकि भारत में इसे लेकर शायद थोड़ा इंतजार करना पड़े। मगर कई कंपनियों ने 2020 में 5जी मोबाइल लॉन्च करने का फैसला कर लिया है। श्योमी, वीवो समेत कई कंपनियां इसकी तैयारी में है। 









Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...