Skip to main content

14 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का उद्घाटन सीएम मनोहर लाल ने


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल के विशाल अटल पार्क में करीब 14 करोड़ 87 लाख रूपये के विकास कार्यो का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 1 करोड़ 98 लाख 80 हजार रुपए की लागत से कुंजपुरा के नवनिर्मित बीडीपीओ कार्यालय भवन का उद्घाटन, 56 लाख रुपए की लागत से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 14 फुट उंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण, 7 करोड़ 9 लाख 28 हजार रूपये की लागत से, करनाल-कैथल रोड़ पर पश्चिमी यमुना नहर के पुल के निर्माण कार्य, डाचर से इच्छनपुर तक 3 करोड़ 13 लाख रुपए की लागत से सड़क के सुदृढ़ीकरण के कार्य, 44 लाख रुपए की लागत से राम नगर क्षेत्र में निर्मित अर्बन प्राइमरी हैल्थ सेंटर का उद्घाटन तथा इंद्री रोड़ से कर्ण लेक उंचाना तक 55 लाख 39 हजार रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास शामिल है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी सदैव हमारे प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे। वे एक कुशल शासक थे और उसी नाते उनके जन्मदिन 25 दिसंबर को हर वर्ष सुशासन दिवस के रूप में मनाते है। हरियाणा में हमने तय किया है कि 2020 को सुशासन संकल्प वर्ष के रूप में मनाएंगे और इस दौरान प्रयास रहेंगे कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरुरतमंद व्यक्ति को लाईन में ना लगना पड़े बल्कि यह सुविधा उनके घर द्वार पर ही पहुंचाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक सामान्य व्यक्ति न होकर उच्च कोटि के विचारक, चिन्तक, दार्शनिक और हास्य, व्यंग्य तथा वीर रस पर कविताएं लिखने वाले मूर्धन्य कवि थे। उनकी कविताएं क्रांतिकारियों में भी जोश भर देती थी। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की सोच थी कि देश भौतिक व सामाजिक रूप से समृद्ध बने। उन्हीं से अभिपे्ररित होकर स्वर्णिम चतुर्भुज राजमार्ग की अवधारणा बनी, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्गों का जाल बिछाया गया है। इसी प्रकार अटल जी की सोच थी कि सारे देश की नदियों को जोड़ दिया जाए ताकि जिन क्षेत्रों में पानी की कमी है, वहां पानी मिले। वे संचार क्रांति के अग्रदूत थे, यही कारण है कि आज देश में मोबाइल सेवाएं प्रतिस्पर्धा से बिल्कुल सस्ते स्तर पर आ गई है। सर्वशिक्षा अभियान भी उन्हीं की देन है। वे सामाजिक एकता के पक्षधर रहे, नेशनल सिटीजन रजिस्टर से देश को एकसूत्र में बांधना उन्हीं की देन है।
सांसद संजय भाटिया ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि अटल पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण हम सबके लिए गौरव का दिन है। उन्होंने कहा कि नेक विचारों के धनी अटल बिहारी वाजपेयी को समूचा विश्व सम्मान की दृष्टि से देखता था। उन्होंने कहा कि करनाल में स्थित विशाल अटल पार्क में प्रतिदिन हजारों लोग विचरण करने के लिए आते है, जो अटलजी की प्रतिमा से प्रभावित होकर उनके आदर्शो को याद करेंगे। सांसद ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल भी अटलजी के पद चिन्हों पर चलते हुए कुशल प्रशासक के रूप में कार्य कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने डॉ. प्रीतम द्वारा लिखी गई अटल बिहारी वाजपेयी एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर नामक 2 पुस्तकों का भी विमोचन किया।
करनाल लोकसभा के सांसद संजय भाटिया, घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण, नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर, इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप के अतिरिक्त स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, भाजपा जिला प्रधान जगमोहन आंनद, मेयर रेणू बाला गुप्ता तथा पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता भी इस अवसर पर मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...