Skip to main content

तीन मीटर गहरे पानी में नेवी की सेल वोट का होगा लाइव शो, कमांडो करेंगे शौर्य प्रदर्शन, डिफेंस एक्सपो


अगले साल 4 से 9 फरवरी तक डिफेंस एक्सपो में तीनों सेनाओं के हथियारों व उपकरण से जुड़े रिवर फ्रंट शो का दायरा हनुमान सेतु से खाटू श्याम मंदिर तक करीब डेढ़ किमी में होगा। सीडीओ ने बताया कि शो के दौरान नेवी की सेल वोट व तीन मीटर गहरे पानी तक चलने वाली युद्धक नाव दर्शकों को विशेषतौर पर आकर्षित करेंगी।


 

नेवी फोर्स इनके माध्यम से हनुमान सेतु से निशातगंज पुल की तरफ तक इनका लाइव शो भी प्रस्तुत करेगी। इस दौरान नेवी के कमांडो भी युद्ध के मैदान में की जाने वाली छापेमार कार्रवाई का संजीव प्रदर्शन कर अपनी शौर्य क्षमता दिखाएंगे।

बीरबल साहनी ट्रस्ट के सामने से मिलेगी एंट्री
इसकी तैयारियों से जुड़ी समन्वय कमेटी ने सेना प्रबंधन द्वारा शो में प्रस्तुत किए जाने वाले हथियार, उपकरण व अन्य साजो समान की जानकारी के बाद इसका ले-आउट तैयार किया है। प्रस्तावित ले आउट में शो स्थल पर प्रवेश के लिए बंधा रोड पर बीरबल साहनी ट्रस्ट के सामने से टिकटधारियों के प्रवेश व निकास की व्यवस्था रहेगी।

टैंक राइड की व्यवस्था निशातगंज पुल की तरफ उत्तरायणी मेला स्थल पर होगी, जहां सेना के युद्धक टी-72 टैंक दो मीटर तक टैंक राइडिंग का मजा दर्शकों को देंगे। रिवर फ्रंट शो के दौरान सबसे खास बात यह रहेगी कि खाटू श्याम साइड पर मुख्य आयोजन स्थल में जाने के लिए दर्शकों को टिकट खरीदना पड़ेगा, जबकि गोमती के दूसरी तरफ लक्ष्मण मेला साइड से शो को मुफ्त में देखने की व्यवस्था रहेगी। यह जानकारी समन्वय समिति के प्रभारी व सीडीओ मनीष बंसल ने दी।




इसके लिए प्रशासन द्वारा एक निर्धारित टिकट दर भी तय होगी। टिकट राशि का निर्धारण रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के साथ होने वाली बैठक बाद होगा। जबकि रिवर साइड के दूसरी तरफ लक्ष्मण मेला स्थल की ओर से भी शो को देखने के प्रबंध प्रशासन करेगा। इसके लिए दर्शकों को किसी भी तरह का कोई टिकट नहीं खरीदना होगा।

सेना के टैंक संग बनेगा सेल्फी प्वाइंट
रिवर साइट के दूसरी तरफ जुटने वाले दर्शकों के लिए प्रशासन सेना के सहयोग से लक्ष्मण मेला पार्क के समीप सेना के युद्धक टैक के साथ सेफ्ली लेने का एक प्वाइंट भी बनाएगा। ताकि टिकट लेकर मुख्य शो स्थल तक न पहुंच पाने वाले दर्शक भी टैंक के साथ सेल्फी खीच कर अपनी इच्छा पूरी कर सके।

सेना द्वारा इस शो में चार टैंक व एक आर्म्ड व्हीकल सामने लाया जाएगा। इसमें से दो टैंक दोनों तरफ प्रस्तावित सेल्फी स्थल पर रहेंगे, जबकि दो अन्य टैंक दो सौ मीटर के दायरे में टैंक राइडिंग का लुफ्त देंगे।


मुख्य प्रदर्शनी स्थल के समीप फूड कोर्ट



प्रस्तावित ले आउट में आयोजन के लिए तैयार होने वाले मुख्य प्रदर्शनी स्थल के समीप ही शो देखने के लिए आने वाले दर्शकों के लिए खान पान के इंतजाम को फूड कोर्ट क्षेत्र बनेगा। खाटू श्याम मंदिर से सटे इस फूट कोर्ट इलाके में शहर के नामचीन प्रतिष्ठानों के लजीज व्यंजन युक्त स्टाल दर्शकों को जबरन ही अपनी ओर खींचेंगे।





Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...