Skip to main content

सरकार के 180 दिन: जावड़ेकर ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां


केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अनुच्छेद 370 हटाने के बाद कश्मीर में आतंकवाद पर प्रभावी नियंत्रण, अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को शांतिपूर्वक स्वीकार किए जाने को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले छह महीने की बड़ी उपलब्धि बताया। जावड़ेकर ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा, मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के छह महीने पूरे हो गए। इन छह महीनों में देश के विकास और सुरक्षा को लेकर कई अहम फैसले किए गए। सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में 'देशहित पहले' की नीति पर आगे बढ़ रही है और देश तरक्की के रास्ते पर तेजी से चल रहा है। 


 

सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा, छह महीने के दौरान जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाकर शांति का मार्ग प्रशस्त किया। पिछले चार महीने में कश्मीर में आतंकवाद बेहद कम है। पहले आतंकवाद हावी होता था। यह बड़ा बदलाव इस दौरान आया है और वहां जनजीवन सामान्य है। अब जम्मू-कश्मीर में भी विकास के नए रास्ते खुले हैं। मंत्री ने कहा कि पिछले छह महीने में संसद के दोनों सत्रों में पहली बार सबसे अधिक काम हुआ। सरकार ने तीन तलाक बिल पास कराकर मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाया। अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सभी समुदायों ने स्वीकार किया। बीते छह महीने में राफेल लड़ाकू विमान लाकर और रक्षा उपकरणों की खरीद का फैसला कर सरकार ने देश की सुरक्षा मजबूत करने का प्रयास किया है। 

सरकार ने अर्थव्यवस्था की गति बरकरार रखी 

जावड़ेकर ने कहा कि वैश्विक आर्थिक मंदी का भारत पर मामूली असर पड़ा, लेकिन सरकार ने इससे उबरने को प्रयास तेज किए हैं। सरकार ने आर्थिक मोर्चे पर बैंकों के विलय, उद्योगों के लिए कर्ज माफी योजना और सार्वजनिक क्षेत्रों में विनिवेश जैसे बड़े फैसले लेकर भारतीय अर्थव्यवस्था की गति बरकरार रखी। आज भारत न्यूनतम कॉरपोरेट टैक्स दर वाले देश के तौर पर उभरा है, जिससे वैश्विक निवेशकों में नई उम्मीद जगी है। 

दुनिया में भारत की छवि हुई मजबूत 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने अपनी विदेशी यात्राओं के दौरान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बात को प्रमुखता से रखा, जिससे दुनियाभर में देश की छवि मजबूत हुई है। जिस तरह पिछले कार्यकाल में स्वच्छ भारत अभियान के जरिये देशवासियों की आदतों में बदलाव की कोशिश की गई, उसी तरह दूसरे कार्यकाल में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान को तेज किया गया। देश तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है, इसका अहसास देशवासियों को है और आने वाले दिनों में भी सरकार संवेदनशीलता से देश हित में आवश्यक निर्णय लेती रहेगी।

 


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...