Skip to main content

रेप कांड की राजनीति और राजनीतिक समाज की धूर्तता


24,212 बलात्कार और यौन हिंसा के मामले इस साल के पहले छह महीने में दर्ज हुए हैं. यह आंकड़ा सुप्रीम कोर्ट में राज्यों के हाईकोर्ट और पुलिस प्रमुखों ने दिया. इसमें बच्चियों, किशोरियों के साथ बच्चे भी हैं लेकिन लड़कियों की संख्या अधिक है. यानी हर दिन बलात्कार और यौन हिंसा के 132 मामले होते हैं. 18 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ. क्या आप इन्हें सांप्रदायिक बना सकते हैं? जो सड़ चुके हैं उनका कुछ नहीं किया जा सकता. जो लोग ऐसी घटना के अपराधियों के मज़हब के सहारे ये खेल खेलते हैं उनका चेहरा कई बार बेनक़ाब हो चुका है.


अनुसूचित जाति और जनजाति की लड़कियों के साथ होने वाली हिंसा को अलग गिना जाता है क्योंकि संविधान और क़ानून मानता है कि उच्च जातियों के दबंग जातिगत घृणा और बदला लेने के लिए ऐसा काम करते रहे हैं. बाक़ी सभी मज़हब और जाति के मर्द एक जैसे होते हैं. आप देखेंगे कि हर जाति और धर्म के मर्द बलात्कार के मामले में पकड़े गए हैं. बलात्कार की हर घटना विभत्स होती है.


हैदराबाद की घटना के बाद आईटी सेल सुबह से ही सक्रिय था. अल्पसंख्यकों के प्रति उसकी घृणा इस वहशी कांड के सहारे फिर बाहर आई. एक डॉक्टर को जला दिया गया. उसके प्रति दिखावे की संवेदनशीलता भी नहीं, राजनीतिक क्रूरता सक्रिय हो गई. शाम को हैदराबाद पुलिस ने बताया कि डॉक्टर को भरोसे में लेकर गैंगरेप करने वालों में चार आरोपी पकड़े गए हैं. मोहम्मद, शिवा, नवीन, चिंताकुंता चेन्नाकेशवुलु. मोहम्म्द 26 साल का है और बाकी 20 साल का.


दरअसल बलात्कार की घटनाओं से हमारा समाज और राजनीतिक समाज दोनों धूर्त हो गया है. उसे सच्चाई पता है लेकिन वह मज़हब का मौक़ा खोज कर इसके बहाने अपना खेल खेलता है. ख़ुद को बचाता है. मज़हब के एंगल के कारण अब बलात्कार के मामलों पर उग्रता और व्यग्रता ज़ाहिर होने लगी है. एक पूरी मशीनरी इसके पीछे लगी है.


झारखंड की राजधानी में मंगलवार को शाम साढ़े छह बजे क़ानून की छात्रा को उठा ले गए. उसके साथ उसका दोस्त था मगर हथियारों से लैस 12 लड़कों ने लड़की को अगवा कर लिया. मुख्यमंत्री के घर से आठ किमी दूर की घटना है. बारह आरोपी पकड़े गए हैं. सभी आरोपी एक ही गाँव के हैं. एक गाँव के बारह लड़कों के बीच इस अपराध की सहमति बनी होगी. बुधवार की अगली सुबह लड़की किसी तरह थाने पहुँची और केस दर्ज कराई. पुलिस ने जिन्हें गिरफ़्तार किया है उनके नाम इस प्रकार हैं. कुलदीप उराँव, सुनील उराँव, राजन उराँव, नवीन उराँव, अमन उराँव, रवि उराँव, रोहित उराँव, ऋषि उराँव, संदीप तिर्के, बसंत कश्यप, अजय मुंडा, सुनील मुंडा.


यह बीमारी है. भारत के मर्द/ लड़के बीमार हैं. उनके मनोविज्ञान की बनावट को समझना होगा. उसका उपचार करना होगा. फाँसी और सख़्त सज़ा का कुछ असर नहीं हुआ. जिस समाज की राजनीतिक भाषा में स्त्री विरोधी हिंसा कूट कूट कर भरी है उसका उपचार ज़रूरी है. लड़कियों को सलाह है कि यहाँ के मर्दों पर किसी भी तरह का भरोसा करने से पहले सावधान रहें. सचेत रहें.


 




 




Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...