Skip to main content

बॉलीवुड भी डॉक्टर से दुष्कर्म-हत्या से गुस्से में, अक्षय कुमार ने लिखा- सख्त क़ानून की जरूरत, यह सब खत्म होना चाहिए


गुरुवार को हैदराबाद में 26 साल की महिला वेटरनरी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या को लेकर बॉलीवुड भी गुस्से में है। सुपरस्टार अक्षय कुमार, एक्ट्रेस शबाना आजमी, रकुल प्रीत सिंह और सीरियल क्राइम पेट्रोल के होस्ट अभिनेता अनूप सोनी समेत कई सेलेब्स ने ट्विटर के जरिए डॉक्टर के लिए इंसाफ की मांग की है। 


अक्षय ने गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा है, "चाहे वह हैदराबाद की प्रियंका रेड्डी हो, तमिलनाडु की रोजा हो या फिर रांची में लॉ स्टूडेंट का गैंगरेप हो, हम इसे समाज के नुकसान के रूप में देखते हैं। दिल दहला देने वाले निर्भया केस को 7 साल हो गए हैं, लेकिन हमारी नैतिकता के टुकड़े होते जा रहे हैं। हमें सख्त कानून की जरूरत है। यह सब खत्म होना चाहिए।"



शबाना आजमी ने अपने ट्वीट में लिखा है, "डर। क्रूरता। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मैं उनके परिवार और समाज के कुछ तत्वों के साथ जो हो रहा है, उसके लिए दुखी हूं।"



क्राइम पेट्रोल के होस्ट अनूप सोनी ने लिखा है, "हमने फिर एक बेटी, बहन और दोस्त को खो दिया। मैं जानता हूं कि इसके लिए मुझे ढेर सारा ज्ञान मिलने वाला है। लेकिन इस तरह के अपराध के लिए सिर्फ मृत्युदंड होना चाहिए। जब तक सजा सख्त से सख्त नहीं होगी, हम नहीं सुधरेंगे। हमारा समाज इसी तरह का बन चुका है।"



रकुल प्रीत ने लिखा है, "मुझे तो समझ भी नहीं आ रहा कि प्रियंका रेड्डी वाली घटना पर क्या प्रतिक्रिया दूं। यह लोगों के मन में भय पैदा करने का समय है, ताकि वे इस तरह के भयावह अपराध के बारे में सोचने की भी हिम्मत न सकें


बुधवार रात हैदराबाद के बाहरी इलाके से घर लौटते समय स्कूटर पंक्चर होने के बाद लापता हुई 27 साल की डॉक्टर का गुरुवार को जला हुआ शव शमशाबाद की एक पुलिया के नीचे मिला था। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि हत्या से पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम मोहम्मद आरिफ, जोलू नवीन, चिंताकुंता और जोलू शिवा हैं। 


पुलिस को संदेह है कि बाहरी इलाके शमशाबाद में टोंडुपल्ली टोल प्लाजा के पास युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। फिर हत्या कर उसके शव को 25 किमी दूर रंगा रेड्डी जिले के चटनपल्ली पुल पर पेट्रोल छिड़ककर जला दिया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि स्कूटर साजिश के तहत पंक्चर किया गया था, ताकि डॉक्टर मदद मांगे और आरोपी घटना को अंजाम दे सकें। 


इन सेलेब्स ने भी जाहिर किया रोष



स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में लिखा है, "अभी-अभी प्रियंका रेड्डी के भयावह गैंगरेप केस के बारे में पढ़ा। स्तब्ध और हैरान हूं कि हमारे समाज में क्रूरता जारी है। हमारी मानवता की बजाय हमें धार्मिक पंथ विभाजन एकजुट कर रहा है। ऐसा लगता है कि हमें कुरूपता एकजुट कर रही है।


अभिनेता, सिंगर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर लिखते हैं, "उन लोगों ने प्रियंका रेड्डी के साथ जो किया, वह इस बात का एक और गहरा अनुस्मारक है कि हमने अपने समाज को इन मामलों में त्वरित न्याय न देकर कितना असुरक्षित बनने दिया। उनके परिवार की यह दुखद घड़ी देखकर दिल दुखता है।"


फरहान ने आगे लिखा है, "और दोषी पाए जाने पर कथित रूप से शामिल नाबालिग के बारे में क्या किया जाएगा?इसकी कीमत क्या है? मुझे लगता है कि अगर आप जानबूझकर इस तरह के क्रूर अपराध को करने करने के लिए काफी बड़े हैं तो असल परिणाम भुगतने के लिए भी बड़े हैं।"



 


एक्ट्रेस यामी गौतम ने लिखा, "गुस्सा, दुःख, सदमा। इतने जोरदार हंगामे और जागरूकता के बावजूद भी महिलाओं के खिलाफ अमानवीय, अकल्पनीय अपराध  कैसे हो सकते हैं! क्या इन दानवों को सजा या कानून का कोई डर नहीं है। एक प्रणाली और समाज के रूप में हम कहां गलत हो रहे हैं और पिछड़ रहे हैं।"


एक्ट्रेस यामी गौतम ने लिखा, "गुस्सा, दुःख, सदमा। इतने जोरदार हंगामे और जागरूकता के बावजूद भी महिलाओं के खिलाफ अमानवीय, अकल्पनीय अपराध  कैसे हो सकते हैं! क्या इन दानवों को सजा या कानून का कोई डर नहीं है। एक प्रणाली और समाज के रूप में हम कहां गलत हो रहे हैं और पिछड़ रहे हैं।"



एक्ट्रेस निधि अग्रवाल ने लिखा, "इसने मुझे अंदर तक दुखी कर दिया है। इंसान अमानवीय हो रहे हैं। इसे रोकने की जरूरत है। यह वह है, जिसके बारे में हम जानते हैं। लेकिन ज़रा सोचिए ऐसे कितने ही मामले हैं, जिनके बारे में हम जानते तक नहीं। महिला हो या पुरुष, सभी के साथ सम्मान से पेश आना चाहिए। इन लोगों को सजा मिलनी चाहिए।


 


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...