Skip to main content

A9 2020 ओप्पो / कंपनी का सबसे पावरफुल कैमरा वाला फोन है

. 


ओप्पो ने A9 2020 का नया वनीला मिंट एडिशन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। हालांकि, कंपनी ने इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। इस फोन को कंपनी ने सितंबर में लॉन्च किया था। तब इसे मरीन ग्रीन और स्पेस पर्पल कलर में लॉन्च किया गया था। बता दें कि फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ 5000mAh की बैटरी और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया है। वनीला मिंट वैरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज में मिलेगा।


बॉक्स के ऊपर फोन के फोटो के साथ मॉडल नंबर की ब्रांडिंग है। वहीं, पीछे की तरफ फोन कुछ फीचर्स को हाईलाइट्स किया गया है। ये हैंडसेट भारत में ही बनाया जा रहा है। बॉक्स के अंदर एक सब-सेक्शन दिया है, जिसके अंदर ट्रांसपेरेंट फोन केस, यूजर मैनुअल और सिम इजेक्टर टूल है। इसके साथ, ओप्पो A9 2020 हैंडसेट, 10 वॉट का चार्जर, यूएसबी C-टाइप केबल और 3.5mm कनेक्टर वाला ईयरफोन दिया है।


2. हैंडसेट डायमेंशन और बटन पोजिशन


फोन के राइट साइड में पावर लॉक/अनलॉक बटन दिया है। लेफ्ट साइड में वॉल्यूम रॉकर्स और उसके ऊपर 2 सिम और एक माइक्रो SD कार्ड वाली हाईब्रिड ट्रे दी है। फोन के बैक साइड में ग्लोसी फिनिशिंग दी है। यहां क्वाड कैमरा सेटअप किया है, जिसमें 3 लेंस एक लाइन में और एक लेंस LED फ्लैश के साथ दिया है। इसके नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है। सबसे नीचे कंपनी की ब्रांडिंग है।


ऊपर की तरफ कुछ नहीं दिया है। फोन में नीचे की तरफ 3.5mm ऑडियो जैक, प्राइमरी माइक्रोफोन, यूएसबी C-टाइप पोर्ट और ऑडियो ग्रिल दी है। 


3. फोन का डिस्प्ले


फोन में 6.5-इंच की IPS LCD टचस्क्रीन दी है। जिसका रेजोल्यूशन 720 X 1600 पिक्सल है। इसका रेशो 20:9 और पिक्सल डेनसिटी 270 ppi है। स्क्रीन 16 मिलियन कलर को सपोर्ट करती है। बॉडी में स्क्रीन का रेशियो 82.5 प्रतिशत है। यानी बेजल का हिस्सा थोड़ा सा ज्यादा मिलेगा।


4. प्रोसेसर, रैम और मेमोरी


फोन में क्वालकॉम SDM665 स्नैपड्रैगन 665 (11 nm) ऑक्टा-कोर (4x2.0 GHz Kryo 260 गोल्ड और 4x1.8 GHz Kryo 260 सिल्वर) प्रोसेसर दिया है। इसका GPU एड्रेनो 610 है। गेमिंग के लिए इसमें बूस्ट ऑप्शन दिया है।


4GB/8GB रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज (256GB तक माइक्रो SD कार्ड सपोर्ट)


5. कैमरे में कितना दम?


ओप्पो ने इसमें पावरफुल और कई फोटोग्राफी फीचर्स के साथ पावरफुल क्वाड कैमरा सेटअप किया है। प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल (f/1.8) वाइड लेंस, 8 मेगापिक्सल (f/2.3) अल्ट्रावाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल (f/2.4) और 2 मेगापिक्सल (f/2.4) डेप्थ सेंसर के साथ दिया है। ये डुअल टोन LED फ्लैश, पैनोरामा, HDR जैसी फीचर्स के साथ आता है। इससे 4K रेजोल्यूशन में वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।


वहीं, सेल्फी लवर्स के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल (f/2.0) लेंस दिया है। ये HDR फीचर्स के साथ आता है। वहीं, फुल HD वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।


6. ऑपरेटिंग सिस्टम और बैटरी


ओएस : इसमें एंड्रॉयड 9.0 पाई बेस्ड कंपनी का कलरओएस 6.1 दिया है। जिससे फोन में कई एडिशन फीचर्स मिलते हैं। इसमें फुल स्क्रीन मल्टीटास्किंग, स्मार्ट बार, स्मार्ट राइडिंग मोड, स्मार्ट असिस्टेंट, स्वाइप अप जेस्टर नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं।


बैटरी : इसमें 5000mAh की ली-पॉलीमर बैटरी दी है। जो रिवर्स चार्जिंग फीचर्स के साथ आती है। यानी आप OTG केबल की मदद से इस फोन से दूसरे फोन को चार्ज कर सकते हैं। हालांकि, इतनी पावरफुल बैटरी के हिसाब से चार्जर का वॉट काफी कम है।


7. कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी फीचर्स


कनेक्टिविटी : फोन में Wi-Fi 802.11, Wi-Fi डायरेक्ट, हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ 5.0, GPS, FM रेडियो, यूएसबी ऑन-द-गो, Type-C पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए हैं। म्यूजिक के लिए इसमें 3.5mm जैक दिया है।


सिक्योरिटी : फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है। जो बेहतर काम करता है। वहीं, फेस अनलॉक फीचर भी मिलता है।


8. कीमत


ओप्पो A9 2020 का कैमरा और बैटरी इसे खास बनाते हैं। फोन के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 16,990 रुपए है। वहीं, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 19,990 रुपए है।


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...