Skip to main content

‘चरित्र निर्माण’ की पुरजोर अपील की सी.एम.एस. छात्रों ने


सी.एम.एस. छात्रों ने निकाला 'चरित्र निर्माण मार्च', मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान   


लखनऊ:  सिटी मोन्टेसरी स्कूल के हजारों छात्रों ने आज विशाल 'चरित्र निर्माण मार्च' निकालकर भावी पीढ़ी के चरित्र निर्माण की पुरजोर आवाज बुलन्द की। सी.एम.एस. छात्रों के इस विशाल मार्च का नेतृत्व सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी एवं डा. (श्रीमती) भारती गाँधी ने किया जबकि सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन, सी.एम.एस. के डायरेक्टर ऑफ स्ट्रेटजी श्री रोशन गाँधी एवं सी.एम.एस. के सभी कैम्पस की प्रधानाचार्याओं के साथ ही शिक्षा, समाज, साहित्य व पत्रकारिता आदि क्षेत्रों की प्रख्यात हस्तियों ने इस विशाल मार्च में शामिल होकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया एवं भावी पीढ़ी में चारित्रिक उत्कृष्टता का अलख जगाया। सी.एम.एस. छात्रों का यह विशाल 'चरित्र निर्माण मार्च' आज प्रातः गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस चौकी से प्रारम्भ हुआ एवं सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम पहुँचकर एक विशाल सभा में परिवर्तित हो गया, जहाँ शिक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने वाले विद्यालय के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
 इससे पहले, सी.एम.एस. छात्रों के इस विशाल मार्च ने आज लखनऊ की सड़कों पर अभूतपूर्व दृश्य उपस्थित किया। इस भव्य मार्च में छात्रों ने अनेको महापुरषों के विचारों व तस्वीरों के साथ ही प्रेरणा देने वाले नारे लिखे प्ले कार्डो, बैनर तथा स्लोगन लिखी तख्तियों के माध्यम से चरित्र निर्माण, जीवन मूल्यों व संस्कारों पर विशेष जोर दिया।
 'चरित्र निर्माण मार्च' के उपरान्त सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में 'मेधावी छात्र सम्मान समारोह' बड़ी भव्यता से सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि इंग्लैण्ड निवासी डा. पार्तो फॉरूही, कैन्सर विशेषज्ञ, ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत् उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में डा. फॉरूही ने कहा कि मुझे अत्यन्त प्रसन्नता है कि सी.एम.एस. अपने छात्रों के चरित्र निर्माण व सर्वांगीण विकास को तत्पर है और उनकी प्रतिभा व मेधा को निखारकर समाज के सामने ला रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि शिक्षा का स्वरूप विशाल है। यह केवल बच्चों तक सीमित नहीं है अपितु इसका क्षेत्र विद्यालय, परिवार व समाज है। सही शिक्षा बच्चों को रचनात्मक कार्यों को करने व समाज को जोड़ने की प्रेरणा देती है। 
 इस भव्य समारोह में आई.एस.सी. (कक्षा-12) की प्रथम इण्टर-कैम्पस कम्परेटिव परीक्षा में 92.41 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप करने वाली सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की छात्रा अनुष्का सिंह को सम्मानित किया गया। इसके अलावा, इस वर्ष की आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) की बोर्ड परीक्षा में 99.40 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में टॉप करने वाली एवं राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल करने वाली सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की छात्रा राधिका गुप्ता को सम्मानित किया गया। समारोह में दोनों छात्राओं की माताजी को फलों व फूलों से तौलकर जबकि पिताजी व टीचर गार्जियन को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, इण्टर-कैम्पस कम्परेटिव परीक्षा के टॉप टेन छात्रों, विभिन्न कैम्पस के टॉपर छात्रों एवं आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) की बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित  किया गया।
 सम्मान समारोह का शुभारम्भ स्कूल प्रार्थना एवं वन्दे मातरम से हुआ जबकि सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के छात्रों ने सर्वधर्म प्रार्थना एवं प्रार्थना नृत्य की मनभावन प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों के विशेष मार्गदर्शन हेतु इस अवसर पर 'कैरियर काउन्सिलिंग सेशन' का आयोजन किया गया। इससे पहले, सुपीरियर प्रिन्सिपल एवं सी.एम.एस. के क्वालिटी एजुकेशन एवं इनोवेशन डिपार्टमेन्ट की हेड सुश्री सुष्मिता बासु ने मेधावी छात्रों ने मेधावी छात्रों व शिक्षकों का हार्दिक स्वागत अभिनन्दन किया।
 इस अवसर पर मेधावी छात्रों को सम्बोधित करते हुए सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि मेधावी छात्रों का सम्मान अन्य छात्रों के लिए लिए प्रेरणास्रोत होगा। उन्होंने शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपकी मेहनत व लगन की बदौलत ही सी.एम.एस. छात्र प्रदेश व देश में ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व में विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने छात्रों की शैक्षिक उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए कहा कि आपने जीवन का जो भी लक्ष्य बनाया है, उसमें सर्वोत्कृष्ट बनने का प्रयास करें। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. (श्रीमती) भारती गाँधी ने भी विद्यालय के मेधावी छात्रों व शिक्षकों को आशीर्वाद दिया।


 


 


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...