Skip to main content

स्कूल की बजाय घूमने निकली नाबालिग छात्रा का दोस्त के सामने गैंगरेप


बिहार: बिहार के पटना में स्कूल जाने की बजाय दोस्त के साथ पटना घूमने निकली नाबालिग छात्रा से गैंग रेप का मामला प्रकाश में आया है। खास बात यह है कि नौबतपुर-फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के बीच पीड़िता को अगवा कर दरिंदों ने उसके दोस्त के सामने ही अस्मत लूटी। विरोध करने पर बंधक बनाकर छात्रा के दोस्त की पिटाई भी की गई। बाद में छात्रा को फुलवारीशरीफ में छोड़कर उसका दोस्त भी भाग निकला। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने पीड़िता के दोस्त सुबोध (20) समेत तीन आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।


यह घटना तब सामने आयी, जब सोमवार को नवादा मोड़ के नजदीक एक नाबालिग छात्रा खून से लथपथ पड़ी हुई थी। सूचना पर फुलवारीशरीफ थाना प्रभारी रफीकुर्ररहमान मौके पर पहुंचे और पीड़िता को एम्स में भर्ती कराया। बाद में महिला दारोगा ने पीड़िता से पूछताछ की। पीड़िता ने बताया कि वह नौबतपुर क्षेत्र के रहने वाले अपने दोस्त सुबोध के साथ पटना आ रही थी। रास्ते में ही दरिंदों ने उसे अगवा कर लिया।  बांसबाड़ी के पीछे ले जाकर आरोपितों ने मेरे दोस्त को बंधक बना लिया। इसके बाद बारी-बारी से मेरे साथ दुष्कर्म किया। आरोपितों के भाग जाने पर किसी तरह बंधनमुक्त होकर दोस्त मुझे कपड़ा दिलाने के लिए पटना लेकर आया। 


कार सवारों द्वारा पीछा किए जाने की आशंका पर दोस्त मुझे छोड़कर चला गया। फुलवारीशरीफ थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल अभी तक स्पष्ट नहीं है। बहरहाल, केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। बयान दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  


घटना को गंभीरता से लिया गया है : एसपी
पश्चिमी सिटी एसपी अभिनव कुमार ने बताया कि गैंग रेप की घटना को गंभीरता से लिया गया है। जांच में यह भी पता चला है कि युवती घर से पूजा का सामान लेने निकली थी। इसी दौरान युवती के पड़ोस में रहने वाले उसके दोस्त सुबोध कपड़ा दिलाने के नाम पर बहला-फुसला कर पटना लेकर आ रहा था। इसी दौरान यह घटना हुई है। युवती पूजा का सामान लेने के लिए अपने पास 70 रुपये लेकर घर से निकली थी। 


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...