Skip to main content

राम मंदिर नहीं तो मोदी नहीं: कंप्यूटर बाबा

भोपाल, - भाजपा से रूठ कर कांग्रेस का समर्थन कर रहे कम्प्यूटर बाबा (52) ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा नीत केन्द्र सरकार पिछले पांच साल में अयोध्या में राम मंदिर नहीं बना पाई, इसलिए अब 'राम मंदिर नहीं तो मोदी नहीं'।

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को भोपाल लोकसभा सीट से जिताने के लिए यहां धूनी जलाकर अनुष्ठान कर रहे कम्प्यूटर बाबा से जब सवाल किया गया कि इस चुनाव में आप किसके साथ हैं, तो इस पर उन्होंने यहां मीडिया को बताया, ''धर्म के साथ साधु समाज है। बीजेपी सरकार ने अभी तक बेवकूफ ही बनाया है संत समाज एवं जनता जनार्दन को।'' 

उन्होंने कहा, ''ये (भाजपा वाले) झूठ बोलते हैं। इन्होंने राम मंदिर (निर्माण की बात) कही थी। पांच साल में राम मंदिर भी नहीं बना पाये और फिर (राम मंदिर निर्माण की बात) लेकर आ गये। अब जनता जनार्दन एवं संत समाज बेवकूफ नहीं बनेगी।'' 

कम्प्यूटर बाबा ने आगे कहा, ''अब राम मंदिर नहीं तो मोदी नहीं।'' 

उन्होंने बताया, ''पूरे साधु समाज का कहना है कि 'राम राम ही अबकी बार, बदल कर रख दो चौकीदार।'' 

दिग्विजय सिंह को जिताने के लिए अनुष्ठान करने पर पूछे गये सवाल पर कम्प्यूटर बाबा ने कहा, ''(आज) हमारा अनुष्ठान हो गया। तप-तपस्या हो गई। संतों ने अपने तरीके से अनुष्ठान किया, हठ योग किया, तप किया। अखाड़ा वाले संतों ने अखाड़ा खेल करके ईश्वर से प्रार्थना की कि धर्म से चलने वाला व्यक्ति, जो नर्मदा की सेवा करने वाला, संतों की सेवा करने वाला दिग्विजय सिंह हैं, वो लाखों वोट से विजयी हों।'' 

भोपाल लोकसभा सीट से दिग्विजय के खिलाफ भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रही साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, ''(भगवा) ड्रेस पहनने से कोई साधु नहीं हो जाता है। जो बम ब्लास्ट में फंसे, जो हत्याकांड में है और कोर्ट से जमानत से बाहर आये, क्या बीजेपी को कोई और नहीं मिला। अरे शिवराज सिंह चौहान लड़ लेते चुनाव। शिवराज क्यों नहीं लड़े? अरे बहुत सारे बड़े-बड़े नेता थे। उमा भारती ने मना किया। कोई तो लड़ना चाहता नहीं। मालूम है दिग्विजय सिंह धर्म से चलने वाला, नर्मदा के प्रति आस्था रखने वाला व्यक्ति है। वो जीतेगा, इसलिए ये सामने नहीं आये और बलि का बकरा देवीजी (प्रज्ञा) को बना दिया।'' 

भाजपा एवं प्रज्ञा पर निशाना साधते कम्प्यूटर बाबा ने कहा, ''हमारे साधु संत इसीलिए नाराज हैं बीजेपी से कि बीजेपी वालों ने उनको (प्रज्ञा) टिकट दिया है, जिन्होंने हमारी सैनिकों का सम्मान नहीं किया है। असम्मानित शब्दों का उपयोग किया है हमारे (शहीद पुलिस अधिकारी) हेमंत करकरे के लिए। वह साधु हो ही नहीं सकती।'' 

कम्प्यूटर बाबा के बचपन का नाम नामदेव त्यागी है। वह जनता में कम्प्यूटर बाबा के नाम से मशहूर हैं। उन्हें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त था, लेकिन कम्प्यूटर बाबा ने प्रदेश में नर्मदा नदी में अवैध उत्खनन रोकने का वादा पूरा नहीं करने का आरोप चौहान पर लगाते हुए पिछले साल अक्टूबर में पद से इस्तीफा दे दिया था और कांग्रेस के समर्थन में पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में प्रचार किया।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें इस साल मार्च में नर्मदा, क्षिप्रा और मंदाकिनी नदी न्यास का अध्यक्ष नियुक्त किया है।


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...